IPL-सुदर्शन हिट विकेट, बल्ला हाथ से छूटकर स्टंप्स पर लगा:गिल बोल्ड हुए, गुजरात का स्कोर 27/2; बेंगलुरु ने 255 रन का टारगेट दिया
2 weeks ago
IPL 2026 के क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 255 रन का टारगेट दिया है। धर्मशाला में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी बेंगलुरु ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 254 रन बनाए। गुजरात ने 3.1 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए हैं। जोस बटलर और निशांत सिंधु क्रीज पर हैं। यह प्लेऑफ/नॉकआउट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड गुजरात के नाम था, जिसने 2023 में क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 233/3 रन बनाए थे। पाटीदार ने 93 रन बनाए बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 93 रन ठोके, जिसमें 5 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। शुरुआत में वेंकटेश अय्यर ने 7 गेंदों में 19 रन की तेज पारी खेली, जबकि विराट कोहली ने 25 गेंदों में 43 और क्रुणाल पंड्या ने 28 गेंदों में 43 रन बनाए। अंत में जितेश शर्मा ने 5 गेंदों पर 15 रन जोड़कर टीम को 250 के पार पहुंचाया। गुजरात के लिए कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट लिए। एक विकेट प्रसिद्ध कृष्णा को मिला। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 बेंगलुरु: विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड और रसिख सलाम। इम्पैक्ट ऑप्शंस: रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स। गुजरात: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट: राहुल तेवतिया।
Click here to Read more

.jpeg)