Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    IPL Winner Prize Money 2026: RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी

    2 weeks ago

    1

    0

    IPL 2026 का फाइनल आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच है. शुभमन गिल बतौर कप्तान अपनी पहली ट्रॉफी जीतना चाहेंगे, उनकी टीम GT ने 2022 में हार्दिक की कप्तानी में अपना पहला खिताब जीता था. रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ने पिछले साल अपना पहला खिताब जीता था, टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में है. जानिए चैंपियन टीम को क्या प्राइज मनी मिलेगी और फाइनल हारने वाली टीम को कितनी राशि मिलेगी? फिल साल्ट के खेलने पर संशय बरकरार है, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विनिंग कॉम्बिनेशन में बिना छेड़छाड़ के भी खुश होगी. विराट कोहली के साथ वेंकटेश अय्यर ओपनिंग कर सकते हैं, जिन्हें कुछ ही मौके मिले हैं लेकिन उन्होंने तेज तर्रार शुरुआत दिलाई है. गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11 में भी बदलाव की संभावना न के बराबर है. दोनों टीमें आज अपने दूसरे खिताब के लिए मैदान पर होंगी, जिसमें से किसी एक का सपना टूटेगा. यहां हम आपको जीतने और हारने, यानी विनर और रनर-अप की प्राइज मनी के बारे में बता रहे हैं. IPL 2026 विनर की प्राइज मनी कितनी है? IPL के पहले संस्करण में राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बनने पर 4.8 करोड़ रूपये मिले थे. आज विनर की प्राइज मनी 5 गुना ज्यादा बढ़ गई है. IPL 2026 का खिताब जीतने वाली टीम को 20 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिलेगी. यह भी पढ़ें- IPL 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट, 3 No पर विराट कोहली, शुभमन गिल को जगह नहीं; पूर्व खिलाड़ी ने चुने ये प्लेयर्स IPL 2026 रनर-अप टीम की प्राइज मनी कितनी? रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु या गुजरात टाइटंस, जो टीम IPL 2026 फाइनल हारेगी उसे भी करोड़ों रुपये मिलेंगे. रनर-अप टीम की प्राइज मनी 13 करोड़ रुपये है. इसके आलावा प्लेऑफ तक पहुंचने वाली अन्य 2 टीमों को भी प्राइज मनी मिलेगी. राजस्थान रॉयल्स क्वालीफायर-2 तक पहुंची थी, इसलिए इस टीम को 7 करोड़ रुपये और सनराइजर्स हैदराबाद को 6.5 करोड़ रुपये मिलेंगे. SRH एलिमिनेटर मैच में हारकर बाहर हुई थी. यह भी पढ़ें- बारिश के कारण रद्द हुआ IPL 2026 का फाइनल, तो RCB या GT में किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम कहां देखें RCB vs GT लाइव मैच? रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस फाइनल मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम की उसी पिच पर होगा, जहां पिछले संस्करण का फाइनल हुआ था. ये वही पिच है, जहां इस सीजन RCB और GT आमने सामने हुई थी. तब एक लो स्कोरिंग मैच देखने को मिला था. IPL 2026 फाइनल मैच का आज शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, टॉस 7 बजे होगा. फाइनल का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा. जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी.
    Click here to Read more
    Prev Article
    कर्क राशि में गुरु का गोचर: किसी की बदलेगी किस्मत, तो कुछ लोग रोकें फालतू खर्चें, जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा होगा असर
    Next Article
    IPL 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट, 3 No पर विराट कोहली, शुभमन गिल को जगह नहीं; पूर्व खिलाड़ी ने चुने ये प्लेयर्स

    Related Sport Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment