Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    IRCTC Tour Package: रहने-खाने की टेंशन खत्म, मात्र इतने रुपये में IRCTC करा रहा 3 धाम और 11 ज्योतिर्लिंग की यात्रा

    5 minutes ago

    1

    0

    IRCTC Bharat Gaurav Deluxe Tourist Train Package: अगर आप लंबे समय से किसी ऐसी धार्मिक यात्रा का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन एक ही सफर में हो जाएं, तो यह मौका आपके लिए खास हो सकता है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन ने भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन के जरिए 18 दिनों की एक विशेष आध्यात्मिक यात्रा शुरू करने की घोषणा की है. यह ट्रेन 3 सितंबर को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना होगी. इन जगहों के होंगे दर्शन इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को तीन धाम, 11 ज्योतिर्लिंग और कई ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे. पूरी तरह वातानुकूलित भारत गौरव डीलक्स ट्रेन को लंबी दूरी की आरामदायक यात्रा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. ट्रेन में फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी और थर्ड एसी श्रेणियां उपलब्ध हैं. यात्रियों के लिए आधुनिक किचन, दो रेस्टोरेंट, सेंसर आधारित वॉशरूम, शॉवर क्यूबिकल, इलेक्ट्रॉनिक फुट मसाजर, सीसीटीवी निगरानी और हर कोच में सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था की गई है. वारणसी से दर्शन की शुरुआत यात्रा की शुरुआत वाराणसी से होगी, जहां श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा तट का दर्शन करेंगे. इसके बाद झारखंड के देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम ले जाया जाएगा. फिर ट्रेन ओडिशा के पुरी पहुंचेगी, जहां जगन्नाथ मंदिर और पुरी बीच का भ्रमण कराया जाएगा. इसके बाद यात्रा दक्षिण भारत की ओर बढ़ेगी. श्रद्धालु मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे और फिर रामेश्वरम पहुंचेंगे, यहां रामनाथस्वामी मंदिर के अलावा धनुषकोडी और विभीषण मंदिर भी यात्रा कार्यक्रम का हिस्सा हैं. A pilgrimage isn’t just a journey; it’s a homecoming for the soul. Starting from Delhi on September 3rd, the Dev Darshan Yatra whisks you across the heart of India on the Bharat Gaurav Deluxe AC Tourist Train. Spend 18 transformative days visiting 3 Dhams and 11 Jyotirlingas, pic.twitter.com/SofUKtyY4F — IRCTC Bharat Gaurav Tourist Train (@IR_BharatGaurav) June 10, 2026 महाराष्ट्र में भीमाशंकर, घृष्णेश्वर और त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे, इसके साथ ही एलोरा की प्रसिद्ध कैलाश गुफा और नासिक के पंचवटी क्षेत्र का भ्रमण भी कराया जाएगा. गुजरात में द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, बेट द्वारका और सोमनाथ मंदिर यात्रा के प्रमुख आकर्षण होंगे. इसके बाद श्रद्धालु उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और ओंकारेश्वर के दर्शन करेंगे. 18वें दिन यह यात्रा वापस दिल्ली पहुंचकर समाप्त होगी. कितना है किराया? आईआरसीटीसी ने यात्रियों के लिए अलग-अलग श्रेणियों में पैकेज उपलब्ध कराया है। फर्स्ट एसी सिंगल शेयर: 2,21,955 रुपयेडबल शेयर: 1,98,010 रुपयेट्रिपल शेयर: 1,94,590 रुपये5 से 11 वर्ष के बच्चे: 1,82,425 रुपये सेकंड एसी सिंगल शेयर: 2,05,940 रुपयेडबल शेयर: 1,81,995 रुपयेट्रिपल शेयर: 1,78,575 रुपये5 से 11 वर्ष के बच्चे: 1,66,410 रुपये थर्ड एसी सिंगल शेयर: 1,73,910 रुपयेडबल शेयर: 1,49,965 रुपयेट्रिपल शेयर: 1,46,545 रुपये5 से 11 वर्ष के बच्चे: 1,34,380 रुपये इस पैकेज में ट्रेन यात्रा, 3-स्टार होटल में ठहरने की व्यवस्था, शुद्ध शाकाहारी भोजन, स्थानीय भ्रमण के लिए एसी वाहन, यात्रा बीमा और पूरे टूर के दौरान आईआरसीटीसी टूर मैनेजर की सेवाएं शामिल हैं. यात्रियों को किसी भाी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं रहेगी. इसे भी पढ़ें- Divya Dakshin Yatra: सिर्फ 15K में पूरा साउथ इंडिया घुमा रहा IRCTC, खाने-पीने और रहने के साथ 8 रात का रहेगा ट्रिप
    Click here to Read more
    Prev Article
    सलमान खान के पड़ोसी ने शेयर किया था वीडियो, अब हाईकोर्ट से मिली खास सलाह, 6 जुलाई को फिर होगी सुनवाई
    Next Article
    Musty Smell In Clothes: बरसात में कपड़ों से आने लगती है सीलन की बदबू, जान लें इसे दूर करने का तरीका?

    Related जीवन शैली Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment