Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Israel Iran War Live Updates: 'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे

    6 hours ago

    1

    0

    ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते संघर्ष से मिडिल ईस्ट में जंग (Middle East Crisis) की आग भड़क उठी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान और इजरायल (Israel Iran War) से एकदूसरे पर हमलों को रोकने और शांति समझौते को लेकर बातचीत करने की अपील की है. ट्रंप के दखल देने के बावजूद दोनों तरफ से हमले रुकते दिखाई नहीं दे रहे हैं. रविवार शाम ईरान ने इजरायल की ओर कई चरणों में मिसाइलें दागीं. उत्तरी इजरायल के बड़े हिस्सों में हवाई हमले के सायरन बजने लगे. इजरायली सेना ने कहा कि उसने इन मिसाइल हमलों को नाकाम कर दिया. फिलहाल किसी के घायल होने या किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है. आईआरजीसी (IRGC) ने एक बयान में कहा, उसने इजरायल के रामत डेविड एयरबेस को बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया उसके अनुसार यह कार्रवाई लेबनान में इजरायल के 'व्यापक अपराधों' के जवाब में की गई. ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फार्स के मुताबिक, ईरान के खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रमुख कमांडर अली अब्दोल्लाही ने रविवार (7 जून) रात कहा कि अगर इजरायल दक्षिणी लेबनान और बेरूत के दक्षिण में स्थित दहियेह इलाके पर अपने हमले बढ़ाता है या ईरान की कार्रवाई का जवाब देता है, तो उसे और भी 'कड़े और पछतावा कराने वाले' हमलों का सामना करना पड़ेगा. दूसरी ओर इजरायल ने सोमवार (8 जून) तड़के पश्चिमी और मध्य ईरान में सैन्य ठिकानों पर हमले किए. इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने दावा किया कि इजरायली वायु सेना ने पश्चिमी और मध्य ईरान में सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए. तेहरान अग्निशमन विभाग के हवाले से IRNA ने बताया कि पश्चिमी तेहरान के निवासियों ने तड़के लगभग 4:43 बजे और 4:45 बजे दो धमाकों की आवाजें सुनीं. हालांकि, शहर के किसी भी शहरी क्षेत्र में विस्फोट की पुष्टि नहीं हुई.
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूक्रेन-रूस युद्ध रोकने की कोशिशें तेज, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने सीधी वार्ता का किया समर्थन
    Next Article
    China-North Korea Relations: 7 साल बाद आखिर क्यों तानाशाह किम जोंग उन से मिलने जा रहे हैं शी जिनपिंग? वजह उड़ा देगी होश

    Related दुनिया Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment