जोधपुर-बिलाड़ा पैसेंजर की 428 ट्रिप रद्द, दैनिक यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, इस वजह से लिया गया फैसला
3 weeks ago
Indian Railway: जोधपुर मंडल के पीपाड़ रोड-बिलाड़ा रेलखंड पर आरयूबी निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने जोधपुर-बिलाड़ा-जोधपुर पैसेंजर ट्रेन के संचालन में बड़ा बदलाव किया है. मंगलवार से वर्ष के अंत तक दोनों दिशाओं में कुल 428 ट्रिप आंशिक रूप से रद्द रहेंगी. ट्रेन संख्या-54825 और ट्रेन संख्या- 54826 पीपाड़ रोड तक ही संचालित होंगी, जबकि बिलाड़ा-पीपाड़ रोड खंड पर सेवा बंद रहेगी. इस फैसले से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जांचने की अपील की है.
Click here to Read more
- Releted topics:
- India ,
- Top Stories ,
- भारत ,
- World ,
- વિશ્વ ,
- दुनिया ,
- Business ,
- વેપાર
.png)