ज्वेरेव ने पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता:फ्रेंच ओपन के फाइनल में कोबोली को हराया, पांच सेट तक चला मुकाबला
2 hours ago
जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया है। उन्होंने फ्रेंच ओपन 2026 के फाइनल में इटली के फ्लेवियो कोबोली को हराया। पेरिस के स्टेड रोलांड-गैरोस में रविवार को खेले गए मुकाबले में दूसरी सीड ज्वेरेव ने दसवीं वरीयता प्राप्त फ्लेवियो कोपांच सेट तक चले मुकाबले में 6-1, 4-6, 6-4, 6-7(5), 6-1 से मात देकर खिताब अपने नाम किया। पांच सेट तक चला फाइनल मुकाबला ज्वेरेव ने मैच की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में करते हुए पहला सेट आसानी से 6-1 से जीत लिया। इसके बाद कोबोली ने वापसी की और दूसरा सेट 6-4 से अपने नाम कर लिया। ज्वेरेव ने फिर तीसरा सेट 6-4 से जीता, लेकिन कोबोली ने चौथे सेट को टाई-ब्रेकर में 7-6(5) से जीतकर मुकाबले को पांचवें सेट में पहुंचा दिया। अंतिम सेट में ज्वेरेव ने एक बार फिर 6-1 से एकतरफा जीत दर्ज की।
Click here to Read more

.jpeg)