Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    कांग्रेस की मीनाक्षी के सामने महेश भाजपा के तीसरे उम्मीदवार:राज्यसभा के लिए कल भरेंगे दोनों नामांकन; तेलंगाना शिफ्ट हो सकते हैं कांग्रेस के विधायक

    4 hours ago

    1

    0

    मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी सीट को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। दिल्ली से हरी झंडी मिलने के बाद भाजपा ने तीसरा उम्मीदवार उतारने का फैसला कर लिया है। इधर, कांग्रेस की ओर से राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन सोमवार को भोपाल में नामांकन दाखिल करेंगी। इसके बाद कांग्रेस विधायकों को तेलंगाना भेजा जा सकता है। सीएम हाउस में रविवार को एक घंटे की बैठक भाजपा के तीसरे कैंडिडेट को लेकर सीएम हाउस में रविवार को एक घंटे की बैठक में अंतिम सहमति बनी। दो नेताओं के दस्तावेज भी तैयार करा लिए हैं। पार्टी मीनाक्षी नटराजन के नामांकन दाखिल करते ही कैंडिडेट का नाम घोषित कर सकती है। इससे पहले शनिवार दोपहर को भाजपा प्रत्याशी तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल ने नामांकन दाखिल किया था। रात में मुख्यमंत्री निवास में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई थी। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी विधायकों को 8 जून तक भोपाल में ही रहने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने दिनभर कई नेताओं के साथ बैठकें कीं रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिनभर अलग-अलग नेताओं के साथ बैठकें कीं। सीएम हाउस में मंत्री राकेश सिंह और नरोत्तम मिश्रा ने उनसे मुलाकात कर चर्चा की। देर शाम मुख्यमंत्री निवास पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी पहुंचे। भाजपा प्रत्याशियों की प्रोफाइल मीनाक्षी के नामांकन में शामिल होंगे सभी कांग्रेस विधायक कांग्रेस की ओर से राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन सोमवार को भोपाल में नामांकन दाखिल करेंगी। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मौजूद रहेंगे। कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को नामांकन कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए हैं। MP कांग्रेस अपने विधायकों को शिफ्ट कर सकती है तेलंगाना भाजपा राज्यसभा के लिए तीसरा उम्मीदवार उतारने वाली है। इन सबके बीच कांग्रेस की चिंता बढ़ गई है। पार्टी अपने विधायकों की बाड़ाबंदी पर विचार कर रही है। कांग्रेस अपने सभी विधायकों को तेलंगाना भेज सकती है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन तेलंगाना की प्रदेश प्रभारी भी हैं। ऐसे में वहां राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री अनुमुला रेवंत रेड्डी भी मध्य प्रदेश के राज्यसभा चुनाव पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, कल मीनाक्षी नटराजन के नामांकन में तेलंगाना और कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों के भी शामिल होने की संभावना है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से विधायकों को तेलंगाना भेजने या बाड़ाबंदी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी की प्रोफाइल तीसरी सीट का पूरा गणित भाजपा के पास कितने वोट? कांग्रेस के पास कितने वोट? तीसरी सीट कैसे जीतेगी भाजपा?
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bobby Deol reveals school friend tried his luck with his crush
    Next Article
    ज्वेरेव ने पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता:फ्रेंच ओपन के फाइनल में कोबोली को हराया, पांच सेट तक चला मुकाबला

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment