July 2026 Hindi Film Release: जुलाई के महीने में थिएटर में हिंदी फिल्मों का तूफान, रिलीज होंगी आलिया भट्ट से अजय देवगन तक की मवूीज
6 minutes ago
जुलाई का महीना सिनेमालवर्स के लिए जबरदस्त एंटरेटनमेंट से भरा रहने वाला है. दरअसल सिनेमाघरों में अलग-अलग जॉनर की कई बॉलीवुड फिल्में दस्तक देने वाली हैं. इनमें आलिया भट्ट की मच अवेटेड अल्फा से लेकर अजय देवगन की धमाल 4 तक शामिल है. चलिए यहां जुलाई 2026 में रिलीज होने वाली हिंदी फिल्मों की पूरी लिस्ट जान लेते हैं. अल्फाआलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फ़िल्म 'अल्फा' इस साल की मच अवेटेड बॉलीवुड फ़िल्मों में से एक बनी हुई है. वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की यह फ़िल्म अपनी अनाउंसमेंट के समय से ही चर्चा में रही है. फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम रोल में नजर आएंगे. इस मच अवेटेड फिल्म का टीजर 10 जून यानी आज रिलीज किया गया है. बता दें कि अल्फा इस 10 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. धमाल 4 अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म 'धमाल 4' की रिलीज डेट भी आ गई है. खुद अजय ने इसकी रिलीज डेट कन्फर्म की है. उन्होंने पोस्ट में बताया है कि यह कॉमेडी-एडवेंचर फ़िल्म 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. अजय देवगन के साथ-साथ फ़्रैंचाइज़ी के चौथे पार्ट में अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफ़री और संजय मिश्रा कमबैक कर रहे हैं. इनके साथ ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन भी नज़र आएंगे. मेकर्स के अनुसार, कलाकारों की यह बड़ी टीम पूरी फ़िल्म में ज़बरदस्त कॉमेडी और नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट देने के लिए तैयार है. 'द इंडिया स्टोरी'सोशल-पॉलिटिकल ड्रामा 'द इंडिया स्टोरी' में श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल मुख्य भूमिकाओं में हैं. चेतन डीके द्वारा निर्देशित और प्रोड्यूसर सागर बी. शिंदे द्वारा बैक्ड यह फ़िल्म भारत में खाने-पीने की चीज़ों में मिलावट की परेशान करने वाली और काफ़ी हद तक छिपी हुई दुनिया को सामने लाने की कोशिश करती है. ये फिल्म 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है. ये भी पढ़ें:-Peddi BO Day 6: मंगलवार को राम चरण की 'पेद्दी' की कमाई को लगा झटका, सिंगल डिजिट में किया कलेक्शन, जानें- 200 करोड़ से रह गई कितनी दूर? ये भी पढ़ें:-कौन थीं कुमुद, जिनकी मौत से टूटे सलमान खान, अर्पिता और सोहेल सहित पूरा परिवार गम में डूबा
Click here to Read more

