Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री रामलिंगा रेड्‌डी ने इस्तीफा दिया:पसंदीदा विभाग न मिलने नाराज थे; CM शिवकुमार ने एक दिन पहले ही विभाग बांटे थे

    2 days ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार कैबिनेट में शामिल मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार को हुए विभागों के बंटवारे पर नाराजगी जताते हुए यह कदम उठाया। रेड्डी बेंगलुरु विकास विभाग चाहते थे, लेकिन उन्हें जल संसाधन विभाग दे दिया गया था। रेड्‌डी ने मीडिया से कहा- मैं अभी भी कांग्रेस में हूं, मैंने पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है। पिछले 53 सालों में पार्टी की कई जिम्मेदारियां निभाई हैं। मैंने कई मुख्यमंत्रियों की कैबिनेट में मंत्री के तौर पर काम किया है। कभी किसी से मंत्री पद नहीं मांगा। डीके शिवकुमार ने गुरुवार रात ही 13 मंत्रियों में विभागों को बंटवारा किया है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियंक को गृह मंत्रालय दिया गया है। शिवकुमार ने वित्त, कैबिनेट अफेयर्स, कार्मिक-प्रशासनिक सुधार, इंटेलीजेंस समेत कई विभाग अपने पास रखे हैं। पहली कैबिनेट मीटिंग से बाहर चले गए थे रेड्‌डी न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक विभाग तय करने के लिए गुरुवार को हुई पहली कैबिनेट मीटिंग से रेड्डी बाहर चले गए थे। बैठक में मंत्री ने मुख्यमंत्री डीके को 2023 में किए गए उस वादे की याद दिलाई, जिसमें कहा गया था कि जब भी कैबिनेट में फेरबदल होगा, उन्हें बेंगलुरु विकास विभाग दिया जाएगा। डीके कैबिनेट में सिद्धारमैया-खड़गे के बेटों को भी मंत्री पद ------------------------------ कर्नाटक CM से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… जमीन बेचकर चुनाव लड़ा, ED ने पकड़ा तो रो पड़े, जेल में मिलने पहुंचीं सोनिया गांधी; सबसे अमीर सीएम डीके शिवकुमार की कहानी डोड्डालाहल्ली केम्पेगौड़ा शिवकुमार उर्फ डीके शिवकुमार कर्नाटक के 18वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। 1413.7 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ डीके देश के सबसे रईस मुख्यमंत्री हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धारमैया के बतौर CM 3 साल पूर होने पर अलाकमान ने तय किया कि डीके सीएम बनेंगे और सिद्धारमैया की केंद्र में भूमिका बढ़ेगी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Official FIFA Website Glitch Hands Out Free World Cup 2026 Tickets to Fans, Football's Governing Body Now Demands Payment
    Next Article
    4 साल पहले शुरू हुई थी ब्राउन की शूटिंग, करिश्मा बोलीं- रणबीर-आलिया की शादी...

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment