क्रॉस वोटिंग का डर, कांग्रेस विधायक कर्नाटक होंगे शिफ्ट:विजयवर्गीय का दावा- निर्मला सप्रे बीजेपी के साथ रहेंगी; कहा- तीनों राज्यसभा सीटें जीतेंगे
15 hours ago
मध्य प्रदेश कोटे की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए बीजेपी कैंडिडेट महेश केवट ने नामांकन भर दिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- मुझे पूरा भरोसा है कि भारतीय जनता पार्टी अपने तीसरे प्रत्याशी को भी विजय मार्ग पर लेकर चलेगी। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया- बीना विधायक निर्मला सप्रे बीजेपी के साथ रहेंगी। इससे पहले, कांग्रेस कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन पार्टी के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और विधायकों के साथ विधानसभा पहुंचीं। यहां राज्यसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन दाखिल किया। नटराजन ने कहा- हम सब एकजुटता से लड़ेंगे और जीतेंगे। इसके साथ ही मंगलवार को कांग्रेस के सभी विधायक कर्नाटक शिफ्ट होंगे। इधर, भोपाल की हुजूर सीट से दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके नरेश ज्ञानचंदानी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। वे मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज हैं। बीना विधायक सीएम हाउस पहुंचीं एक अन्य घटनाक्रम में बीना विधायक निर्मला सप्रे आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने सीएम हाउस गई थीं। हालांकि, यहां क्या चर्चा हुई, इसका पता नहीं चल सका है। देखिए, तस्वीरें… बीजेपी के दो उम्मीदवार पहले ही नामांकन कर चुके इससे पहले शनिवार को बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था। सीएम हाउस में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी भाजपा विधायकों को 8 जून तक भोपाल में ही रहने के निर्देश दिए हैं। राज्यसभा नॉमिनेशन के मिनट टु मिनट अपडेट्स के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…
Click here to Read more

.png)