Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    खाने-पीने की चीजें और ट्रांसपोर्टेशन महंगा हुआ:चांदी एक दिन में ₹9,991 और सोना ₹3,018 चढ़ा; एक ग्राहक को 200 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं

    2 hours ago

    1

    0

    कल की बड़ी खबर महंगाई से जुड़ी रही। देश में खुदरा महंगाई की रफ्तार फिर बढ़ गई है। मई में यह बढ़कर 3.93% पर पहुंच गई है, जो अप्रैल में 3.48% थी। पिछले 5 महीनों में यह पहली बार है जब खुदरा महंगाई रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के टारगेट 4% के बेहद करीब पहुंच गई है। वहीं, सोना-चांदी के दाम में 12 जून को तेजी रही। एक किलो चांदी 9,991 रुपए बढ़कर 2.43 लाख रुपए पर पहुंच गई और 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3,018 रुपए बढ़कर 1.48 लाख रुपए पर पहुंच गया। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. महंगाई दर लगातार पांचवे महीने बढ़ी: मई में 3.93% पहुंची, खाने-पीने की चीजें और ट्रांसपोर्टेशन महंगा हुआ देश में खुदरा महंगाई की रफ्तार फिर बढ़ गई है। मई में यह बढ़कर 3.93% पर पहुंच गई है, जो अप्रैल में 3.48% थी। पिछले 5 महीनों में यह पहली बार है जब खुदरा महंगाई रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के टारगेट 4% के बेहद करीब पहुंच गई है। 2026 की शुरुआत में महंगाई दर काफी कम थी। जनवरी में यह 2.74% के स्तर पर थी, जो मई तक बढ़ते हुए 3.93% पर पहुंच गई है। पिछले महीने यानी अप्रैल के मुकाबले मई में खुदरा महंगाई में 0.45% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मासिक आधार पर कीमतों में आया यह उछाल पिछले 16 महीनों में सबसे तेज है, जो दिखाता है कि बाजार में लगातार प्राइस प्रेशर बढ़ रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. चांदी आज ₹9,991 बढ़कर ₹2.43 लाख पर पहुंची: इस साल कीमत ₹15 हजार बढ़ी, सोना ₹3,018 महंगा होकर ₹1.48 लाख/10gm हुआ सोना-चांदी के दाम में 12 जून को तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 9,991 रुपए बढ़कर 2.43 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले गुरुवार को इसकी कीमत 2.33 लाख रुपए प्रति किलो थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3,018 रुपए बढ़कर 1.48 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले 11 जून को इसकी कीमत 1,45 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. एक ग्राहक को 200 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं: कॉमर्शियल यूजर रिटेल पेट्रोल पंप से ईंधन नहीं खरीद पाएंगे, इनके लिए डीजल करीब ₹40 महंगा आम ग्राहक एक दिन में अधिकतम 200 लीटर ही डीजल खरीद पाएंगे। इस डीजल को दोबारा बेचने पर पूरी तरह रोक रहेगी। इसके अलावा अब फैक्ट्रियों और कॉमर्शियल यूजर्स को रिटेल आउटलेट से ईंधन नहीं मिलेगा। केंद्र सरकार ने 11 जून 2026 को इसे लेकर आदेश जारी किया है। अब इन बड़े उपभोक्ताओं को केवल बल्क सेल पॉइंट्स से ही ईंधन खरीदना होगा। सरकार ने यह कदम देश के कुछ हिस्सों में रिटेल पंपों पर अचानक बढ़ी असामान्य बिक्री को देखते हुए उठाया है। यह पाबंदी शुरुआती तौर पर 90 दिनों के लिए लागू की गई है। सरकार का कहना है कि इस फैसले से आम उपभोक्ताओं के लिए ईंधन की किल्लत नहीं होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. मैगी के पैकेट में कीड़े मिलने पर नेस्ले को नोटिस: FSSAI ने बैच मार्केट से हटाने के आदेश दिए; KFC-फ्लिपकार्ट से भी जवाब मांगा भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने मैगी में कीड़े मिलने की शिकायत के बाद नेस्ले कंपनी को नोटिस भेजा है। सोशल मीडिया पर आई शिकायतों के आधार पर FSSAI ने कंपनी से जवाब मांगा है और तुरंत एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) देने को कहा है। मैगी के जिस बैच को लेकर शिकायत मिली है, FSSAI ने उसे बाजार से तुरंत हटाने के निर्देश भी दिए हैं। इसके अलावा, साफ-सफाई से जुड़ी शिकायतों को लेकर फास्ट-फूड चेन KFC को भी नोटिस जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. इलॉन मस्क दुनिया के पहले ट्रिलिनियर: इतना पैसा हर घंटे ₹10 करोड़ खर्च करने पर 114 साल लगेंगे, स्पेसएक्स का IPO अमेरिका में लिस्ट दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन गए हैं। उनकी नेटवर्थ 95 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गई हैं। मस्क की रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स के IPO की लिस्टिंग के बाद उनकी वेल्थ में यह रिकॉर्ड उछाल आया है। शुक्रवार 12 जून को अमेरिकी शेयर बाजार नैस्डैक पर स्पेसएक्स के शेयर की ट्रेडिंग 150 डॉलर प्रति शेयर पर शुरू हुई। फोर्ब्स के मुताबिक आईपीओ के लिस्ट होने के बाद मस्क की कुल नेटवर्थ बढ़कर 1.1 ट्रिलियन डॉलर हो गई है, जो गुरुवार को 982 बिलियन डॉलर थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोलकाता: TMC नेता अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, मदन मित्रा के ठिकानों पर भी छापेमारी
    Next Article
    बंगाल में ED ने दी दस्तक, ममता के MLA मदन मित्रा के घर छापेमारी; क्या है मामला?

    Related व्यापार Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment