Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    LPG Price Hike: एलपीजी गैस सिलेंडर और होगा महंगा, केंद्र सरकार ने कर दिया साफ, कारण भी बता दिया

    39 minutes from now

    1

    0

    LPG Price Hike: यूएस-ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण भारत में भी लोगों को महंगाई की मार झेलना पड़ रही है. बीते कुछ दिनों में पेट्रोल- डीजल के साथ ही कमर्शियल और एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए हैं. लेकिन ये महंगाई की मार अभी थमी नहीं है बल्कि आने वाले समय में और भी बढ़ने वाली है. सरकार की तरफ से ये बात कंफर्म कर दी गई है कि आने वाले समय में घरेलू गैस के दाम और भी बढ़ने वाले हैं. सरकार की तरफ से आया बयानदरअसल हाल ही में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने बताया है कि आने वाले समय में पेट्रोल- डीजल के दामों में इजाफा हो सकता है. उन्होंने कहा, 'गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने से हमें भी दुख और अफसोस है. लेकिन इसकी आलोचना करने से पहले लोगों को दुनिया की मौजूदा स्थिति को समझना चाहिए. इस समय पूरी दुनिया कई गंभीर संकटों का सामना कर रही है.' उन्होंने आगे कहा, 'दुनिया भर में माल की ढुलाई और सप्लाई (ट्रांसशिपमेंट) प्रभावित हो रही है. एलपीजी भी अब बहुत कम जगहों से उपलब्ध हो रही है. ऐसे में सप्लाई और कीमतों पर दबाव बढ़ गया है.' ये भी पढ़ें: Home Loan Interest Rates: सबसे सस्ता होम लोन दे रहे हैं ये बैंक, नए घर के लिए फटाफट चेक करें इंटरेस्ट रेट आम लोगों के लिए चिंतित है सरकारउन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, 'ढुलाई (ट्रांसपोर्टेशन) का खर्च काफी बढ़ गया है. गैस की मूल कीमत (बेस कॉस्ट) भी ज्यादा है. इसके अलावा, सामान को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने में 40-45 दिन लग रहे हैं, जिससे बीमा (इंश्योरेंस) का खर्च भी बढ़ गया है. आम लोगों की परेशानी को लेकर हम भी उतने ही चिंतित हैं, लेकिन मौजूदा हालात में गैस की कीमत बढ़ाना मजबूरी बन गया है.' हाल में बढ़े हैं दामबता दें कि हाल ही में 7 जून, रविवार को घरेलू गै सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हुई है. प्रति सिलेंडर 29 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अब बाजार में 14.2 किलो का सिलेंडर दिल्ली में 942 रुपये का हो गया है. वहीं इससे पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भी बढ़ोतरी हुई थी. जिससे व्यापारियों और खाने से जुड़ा कारोबार करने वालों के बीच काफी तनाव देखा गया था. ये भी पढ़ें: SpaceX IPO: 83 साल के अरबपति का दावा- 30 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी बनेगी स्पेसएक्स, खुद खरीदेंगे 1 अरब डॉलर के शेयर
    Click here to Read more
    Prev Article
    8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर पर सबसे नया अपडेट, न्यूनतम बेसिक सैलरी में 92% से 283% तक उछाल की उम्मीद
    Next Article
    Rajesh Exports: गबन- हेराफेरी के आरोपों के बीच लगातार तीसरे दिन गिरे राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयर, PLI स्कीम से भी हटाई जा सकती है कंपनी

    Related व्यापार Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment