मेहरानगढ़ से रेड कार्पेट तक कंगना का जलवा, जोधपुर में 'भारत भाग्य विधाता' ग्रैंड प्रीमियर में बटोरी सुर्खियां
3 hours from now
Kangana Ranaut Bharat Bhagya Vidhata Premiere: अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अपनी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के ग्रैंड प्रीमियर में शामिल होने के लिए जोधपुर पहुंचीं. दौरे के दौरान उन्होंने उम्मेद भवन पैलेस का भ्रमण किया और मेहरानगढ़ दुर्ग स्थित मां चामुंडा मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया. इसके बाद रातानाडा के गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. गुजराती पारंपरिक वेशभूषा में उनका सांस्कृतिक अंदाज लोगों को खूब पसंद आया. वहीं इंडियाबुल्स में आयोजित प्रीमियर के रेड कार्पेट पर उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम को भव्य और यादगार बना दिया.
Click here to Read more
.png)
