Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    मकान मालिक ने PDF दिखाया... पूछा इसमें से प्रश्न आए थे? NEET पेपर के व्हिस्ल ब्लोअर ने खोले राज

    3 weeks ago

    1

    0

    NEET Paper Leak Controversy: नीट पेपर लीक मामले में अब जांच और तेज हो गई है और जैसे-जैसे परतें खुल रही हैं, वैसे-वैसे इस पूरे घोटाले से जुड़े नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं. फंडिंग और पैसों के एंगल से लेकर पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश जांच एजेंसियां कर रही हैं. इसी बीच राजस्थान के एक प्रमुख एजुकेशन फील्ड से जुड़े शिक्षक और व्हिस्ल ब्लोअर शशिकांत सुथार लगातार चर्चा में बने हुए हैं. उन्होंने इस कथित पेपर लीक मामले को सबसे पहले उजागर करने में अहम भूमिका निभाई थी. शशिकांत सुथार बताते हैं कि उन्हें पहली बार इस गड़बड़ी का शक तब हुआ जब उनके पास एक वायरल PDF पहुंचा, जिसमें नीट परीक्षा के कई सवाल हूबहू मैच कर रहे थे. जब उन्होंने उस पेपर को अपने स्तर पर टैली किया, तो कई सवाल सेम पाए गए, जिससे उन्हें शक और गहरा हो गया. उनका कहना है कि केमिस्ट्री के बाद उन्होंने बायोलॉजी और फिजिक्स के पेपर भी चेक किए, और वहां भी काफी सवाल एक जैसे मिले. इसके बाद उन्हें लगा कि यह मामला सिर्फ सामान्य वायरल चीज नहीं है, बल्कि इसके पीछे बड़ी साजिश हो सकती है. इसके बाद उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर इस पूरे मामले को प्रशासन तक पहुंचाया. उन्होंने स्थानीय पुलिस, NTA, CBI और शिक्षा मंत्रालय को ईमेल के जरिए इसकी जानकारी दी. शशिकांत सुथार के मुताबिक, शिकायत भेजने के कुछ ही घंटों के भीतर उनसे संपर्क किया गया और उनकी बात को गंभीरता से लिया गया. उनके पास मौजूद डिजिटल सबूतों को भी आगे जांच के लिए मांगा गया और उन्होंने वो सभी जानकारी जांच एजेंसियों को उपलब्ध कराई.
    Click here to Read more
    Prev Article
    'ऑपरेशन सिंदूर भारत की स्मार्ट पावर का सबसे बड़ा उदाहरण', सेना प्रमुख उपेन्द्र द्विवेदी ने बताया इसका कारण
    Next Article
    ब्लड-बाथ की बात क्यों कर रहा हैं क्यूबा, पड़ोस में रहकर ट्रंप को क्यों ललकार रहा ये कैरेबीयाई देश

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment