Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    मैक्सिको के जूलियन ने FIFA वर्ल्डकप-2026 का पहला गोल किया:साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1-0 से आगे; ओपनिंग सेरेमनी में शकीरा-बर्ना ने परफॉर्म किया

    22 hours ago

    1

    0

    फुटबॉल के सबसे बड़े इवेंट FIFA वर्ल्ड कप की शुरुआत हो गई है। पहला मैच मैक्सिको सिटी के एज्टेका स्टेडियम में मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। मेजबान मैक्सिको हरे रंग की अपनी पारंपरिक जर्सी में उतरी है। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम पीली जर्सी में खेल रही है। इससे पहले FIFA प्रेजिडेंट जियानी इन्फेंटिनो ने दर्शकों के सामने वर्ल्ड कप ट्रॉफी पेश की। उनके साथ हॉलीवुड अभिनेत्री सलमा हायेक भी मौजूद रहीं। ओपनिंग सेरेमनी में पॉप स्टार शकीरा और नाइजीरियाई कलाकार बर्ना बॉय ने टूर्नामेंट का ऑफिशियल सॉन्ग ‘डाई-डाई’ गया। इससे पहले कोलंबियाई सिंगर जे बलवीन ने भी अपने परफॉर्म किया। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI मैक्सिको- राउल रेंगल (कप्तान), सेसर मोंटेस, जोहान वास्केज, इजरायल रेयेस, जीसस गालार्डो, एरिक लीरा, अल्वारो फिडाल्गो, ब्रायन गुटिएरेज, राउल जिमेनेज, जूलियन क्विनोनेस और रोबर्टो अल्वाराडो। साउथ अफ्रीका- रोनवेन विलियम्स (कप्तान), ऑब्रे मोडिबा, मबेकेजेली म्बोकाजी, न्कोसिनाथी सिबिसी, खुलिसो मुदाउ, इमे ओकोन, टेबोहो मोकोएना, स्पेफेलो सिथोले, जेडन एडम्स, लाइल फोस्टर और इकराम रेनर्स। ओपनिंग सेरेमनी की फोटोज… शिक्षक वेतन को लेकर विरोध प्रदर्शन वर्ल्ड कप के बीच मैक्सिको में विरोध-प्रदर्शन भी जारी हैं। शिक्षक वेतन वृद्धि और बेहतर सुविधाओं की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतरे हैं। वहीं 1.3 लाख से अधिक लापता लोगों के परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार सामाजिक समस्याओं को नजरअंदाज कर वर्ल्ड कप आयोजन पर ज्यादा ध्यान दे रही है। यहां से मैच के बारे में… मैच-1: मैक्सिको का पलड़ा भारी, वर्ल्ड कप में बराबरी दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 4 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 2 मुकाबले मैक्सिको ने जीते हैं, जबकि साउथ अफ्रीका 1 मैच जीतने में सफल रही। वहीं 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का सिर्फ 1 बार 2010 में आमना-सामना हुआ। वह मैच 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ था। फुटबॉल रैंकिंग के लिहाज से मेजबान मैक्सिको की स्थिति बेहद मजबूत है। मैक्सिको फिलहाल दुनिया की 15वें नंबर की टीम है। इसके उलट साउथ अफ्रीका की टीम रैंकिंग में 60वें पायदान पर है। मैक्सिको को कप्तान एडसन अल्वारेज और अनुभवी स्ट्राइकर राउल हिमेनेज से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होंगी। वहीं साउथ अफ्रीका अफ्रीका से कप्तान रोनवेन विलियम्स और स्ट्राइकर लाइल फोस्टर और ओसविन अपोलिस की जोड़ी पर निगाहें रहेंगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन मैक्सिको: ओचोआ, सांचेज, मोंतेस, अल्वारेज, गाल्यार्दो, गुतिएरेज, फिदाल्गो, पिनेडा, अल्वारादो, हिमेनेज, किन्योनेस। दक्षिण अफ्रीका: विलियम्स, मुदाउ, म्बोकाजी, ओकोन, मोडिबा, म्बाथा, सिथोले, मोकोएना, अपोलिस, फोस्टर, मोरेमी। मैच 2: FIFA में पहली बार साउथ कोरिया और चेक रिपब्लिक की भिड़ंत साउथ कोरिया और चेक रिपब्लिक के बीच अब तक कुल 4 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। दोनों टीमें 1-1 मैच जीतकर बराबरी पर रही हैं। 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे से भिड़ेंगी। वर्ल्ड फुटबॉल रैंकिंग में साउथ कोरिया 25वें स्थान पर है। वहीं चेक रिपब्लिक की टीम 41वें पायदान पर है। रैंकिंग में बड़ा अंतर होने के बावजूद हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखते हुए रोमांचक मैच की उम्मीद की जा रही है। साउथ कोरिया से स्ट्राइकर ह्युंग-मिन पर नजर होंगी। वहीं चेक रिपब्लिक का दारोमदार अनुभवी मिडफिल्डर तोमस सूचेक पर होगा। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन साउथ कोरिया: स्युंग-ग्यू, मिन-जे, हान-बोम, की-ह्युक, यंग-वू, ते-सोक, इन-बोम, स्युंग-हो, कांग-इन, जे-सुंग, ह्युंग-मिन। चेक रिपब्लिक: कोवार, कूफाल, डूदेरा, होलेश, क्रेजची, जेलेनी, सूचेक, सादिलेक, ह्लोजेक, शुल्त्स, शिक। कहां देख सकते हैं टूर्नामेंट? FIFA वर्ल्ड कप 2026 का ब्रॉडकास्ट भारत में जी एंटरटेनमेंट के नए लॉन्च किए गए यूनाइटेड स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग जी5 ऐप और इसकी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। आप दैनिक भास्कर ऐप पर भी मैच की रिपोर्ट्स, मोमेंट्स, रिकॉर्ड्स देख सकते हैं। --------------------------------------- फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पहली बार तीन देश होस्ट करेंगे FIFA वर्ल्ड कप, जानिए टूर्नामेंट के बारे में सबकुछ 23वां FIFA मेंस वर्ल्ड कप 12 जून से 20 जुलाई के बीच अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में खेला जाएगा। 96 साल के इतिहास में पहली बार तीन देश वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे हैं। ओपनिंग मैच 12 जून 2026 को मेक्सिको सिटी में खेला जाएगा। इसमें मेक्सिको और साउथ अफ्रीका आमने-सामने होंगे। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    Thunderstorms, rain, strong winds lash Delhi; red alert issued, locals urged to stay cautious
    Next Article
    CM’s promise on vehicle modification in Kerala raises many doubts

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment