Malad Knife Attack: मुंबई में दिनदहाड़े चाकूबाजी, जेब से पैसे निकालने का विरोध पड़ा भारी, युवक की हत्या
4 hours from now
Malad Knife Attack: आकाश धोत्रे अपने भाई के साथ अप्पा पाड़ा रिक्शा स्टैंड के पास जूस पीने जा रहा था. इसी दौरान वहां मौजूद सुरेंद्र मिश्रा और महेंद्र मिश्रा नामक दो लोगों ने कथित तौर पर उसकी जेब से पैसे निकालने की कोशिश की. आकाश ने जब इसका विरोध किया तो दोनों आरोपी भड़क गए और उन्होंने चाकू से हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने आकाश पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे बचाने पहुंचे उसके भाई पर भी हमला किया गया. भाई के पेट और सीने में चाकू लगने से वह घायल हो गया. हमले में तीन अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं.
Click here to Read more
- Releted topics:
- India ,
- Top Stories ,
- भारत ,
- World ,
- વિશ્વ ,
- दुनिया ,
- Business ,
- વેપાર
