Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    '60 की उम्र में शादी करने में क्या गलत है?' आमिर खान के तीसरी बार दूल्हा बनने पर बोलीं राखी गुलजार, कहा, 'मैने 40 साल के...'

    9 hours ago

    1

    0

    बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी तीसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं. वो अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट से शादी रचाने वाले हैं. जिसे लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह से सवाल उठ रहे हैं. कई लोग एक्टर की उम्र को लेकर आलोचना कर रहे हैं. इसी बीच अब इस खुशी के मौके पर दिग्गज एक्ट्रेस राखी गुलजार ने रिएक्ट किया है और शादी से पहले कपल को शुभकामनाएं दी हैं. आमिर खान की तीसरी शादी पर बोलीं राखी गुलजारवैराइटी इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में दिग्गज एक्ट्रेस राखी गुलजार ने आमिर खान की तीसरी शादी पर अपनी प्रतिक्रिया दी. राखी ने कहा, 'मैं फिल्म इंडस्ट्री की ज्यादा खबरों से जुड़ी नहीं हूं और न ही मैंने आमिर खान के साथ काम किया है, लेकिन वो बहुत ईमानदार इंसान हैं. मुझे ये बात बहुत अच्छी लगती है कि उन्होंने अपनी दोनों एक्स पत्नियों रीना दत्ता और किरण राव के साथ शादी के बाद भी दोस्ताना रिश्ता बनाए रखा है.' ये भी पढ़ेंः AR रहमान के लिए गाना गाने से फरहान अख्तर ने कर दिया था इनकार, याद किया किस्सा, कहा- फिर कभी उनका फोन नहीं आया '60 की उम्र में शादी करने में क्या गलत है?'राखी ने कहा, '60 की उम्र में शादी करने में क्या गलत है? रॉबर्ट डी नीरो ने भी दो शादियां की हैं और अब वो एक रिश्ते में हैं, जिनसे उनकी एक बेटी है, जो 2023 में पैदा हुई थी. वो 80 साल से ज्यादा की उम्र में पिता बने. शादी में खुशी उम्र से नहीं, बल्कि रिश्ते की समझ और साथ से होती है.' राखी ने अपने बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने गीतकार और फिल्म निर्माता गुलजार से तब शादी की थी जब वे लगभग 40 साल के थे. आमिर खान ने खुद कंफर्मबता दें, आमिर खान ने खुद वैरायटी इंडिया से बातचीत में अपनी शादी की खबर की पुष्टि की थी. उन्होंने कहा था, 'मैं अभी अमेरिका में ट्रैवल कर रहा हूं. शादी की खबर सच है. अब हम दोनों महसूस करते हैं कि हम अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने के लिए तैयार हैं.' आमिर खान ने 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर पहली बार अपने रिश्ते को पब्लिकली किया था, जिसने फैंस को हैरान कर दिया था. मुंबई में मीडिया के साथ एक निजी समारोह में आमिर ने अपने रिश्ते को कंफर्म किया था. ये भी पढ़ेंः कौन हैं प्रिया बापट? जिन्होंने को-एक्टर पर लगाया बार-बार किसिंग का आरोप, 'मुन्नाभाई MBBS' में कर चुकीं काम आमिर खान ने की दो शादियांआमिर खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं. उन्होंने 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद खान और इरा खान हैं. 2002 में दोनों अलग हो गए. इसके बाद उन्होंने 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की और सरोगेसी के जरिए बेटे आज़ाद का स्वागत किया. हालांकि 2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया.
    Click here to Read more
    Prev Article
    Dimple Kapadia: 'बॉबी' ने बनाया स्टार, शादी ने बदला करियर का रास्ता, दिलचस्प है डिंपल की कहानी
    Next Article
    Malad Knife Attack: मुंबई में दिनदहाड़े चाकूबाजी, जेब से पैसे निकालने का विरोध पड़ा भारी, युवक की हत्या

    Related Entertainment Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment