Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    मणिपुर में 2 कुकी लोगों की हत्या:30 घर भी जलाए; एक दिन पहले 6 नगा लोगों के शव मिले थे

    3 hours ago

    1

    0

    मणिपुर में गुरुवार सुबह 4:55 बजे संदिग्ध उग्रवादियों के कुकी समुदाय के 2 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। 30 घरों में आग भी लगा दी गई। घटना कामजोंग जिले के कुलतूह कुकी गांव की है। एक दिन पहले कांगपोकपी जिले में नगा समुदाय के 6 लोगों के शव बरामद हुए थे। आशंका जताई गई है कि सभी शव उन 6 लोगों के हैं, जिन्हें 13 मई को लीलोन वैफेई गांव से अगवा किया गया था। पुलिस के मुताबिक दोनों की घटनाओं के बाद से इन इलाकों में तनाव का माहौल है। इलाके में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। घटना की 2 तस्वीरें… कांगपोकपी जिले में नगा समुदाय के 6 लोगों के शव मिले 13 मई को कांगपोकपी जिले के लीलोन वैफेई गांव से 6 नगा समुदाय के लोगों को अगवा किया गया था। 9 जून को जिले के कराम वैफेई गांव से 6 शव बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक सभी शवों को बुधवार देर रात 2 बजे पोरोम्पाट के अस्पताल पहुंचाया गया। दावा है कि शव सभी उन 6 लोगों के हैं, जिन्हें 29 दिन पहले अगवा किया गया था। जब शवों को अस्पताल लाया गया तो वहां सैकड़ों लोग मौजूद थे। पुलिस के मुताबिक शवों के पहुंचने के बाद स्थिति बिगड़ी तो भीड़ को कंट्रोल करने के लिए आंसू गैस छोड़ी गई। पुलिस ने बताया कि नेशनल इवेंस्टिगेशन एजेंसी (NIA) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें भी यहां पहुंची हैं। वहीं, इस घटना के विरोध में सेनापति जिले के करोंग इलाके में कुछ लोगों ने सामान से लदे ट्रकों में आग लगाई। नगा पीपुल्स फ्रंट (NPF) के ऑफिस में तोड़फोड़ की। तमेंगलोंग जिले के तामेई में हंगामा हुआ। पोरोम्पाट के अस्पताल की 2 तस्वीरें… 8 जून: कांगपोकपी जिले नें उग्रवादियों में थी गोलीबारी की 8 जून को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन ने गोलीबारी की। इस घटना के बाद लापता चुन्जांग्लुंग पान्मेई नाम के नगा विलेज गार्ड का शव जंगल से बरामद हुआ था। उसे सिर में गोली मारी गई थी। नगा समूहों ने आरोप लगाया कि केंद्र कुकी समूहों का इस्तेमाल शैडो वॉर (छाया युद्ध) के तौर पर कर रहा है। 3 साल में 731 मौतें मणिपुर में जारी हिंसा-तनाव की वजह से बड़ी संख्या में लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। आरटीआई से मांगी गई जानकारी में सामने आया है कि तीन साल में 731 विस्थापित अपनी जान गंवा चुके हैं। चूराचांदपुर में सबसे ज्यादा 248, बिष्णुपुर में 151 और कंग्पोक्पी में 128 मौतें दर्ज हुईं हैं। जबकि राज्य के 9 जिलों में अभी भी 43,676 लोग विस्थापित हैं। …………… मणिपुर की यह खबर भी पढ़ें… मणिपुर के उखरुल में असम राइफल्स का विरोध, बंकर तोड़ा: जवानों का दावा- महिलाओं ने उन पर पेट्रोल डाला; झड़प में 22 तंगखुल महिलाएं घायल मणिपुर के उखरुल जिले के शोक्वाओ और न्यू हेवन इलाके में 7 जून की सुबह सैकड़ों महिलाएं असम राइफल्स के जवानों और वाहनों के आगे दीवार बनकर खड़ी हो गईं थीं। मशालें, लाठियां लिए ये तंग्खुल नगा महिलाएं जवानों को आगे नहीं बढ़ने दे रही थीं। सैन्य अधिकारियों ने चेतावनी दी। इसके बावजूद वे डटी रहीं और ‘हमारी जमीन, हमारा अधिकार’ नारे लगाती रहीं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    From the Snow Leopard to the Himalayan black bear: 5 dangerous predators found in the Himalayas
    Next Article
    'परसों ही बेटे से बात हुई थी..., ओमान में मिसाइल हमले में मारे गए शिवानंद के पिता ने और क्या बताया

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment