Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    मानसून 12 राज्यों में पहुंचा:MP-यूपी में बारिश, राजस्थान में ओले गिरे; दिल्ली एयरपोर्ट पर तेज आंधी-बारिश से एअर इंडिया के 3 विमान डैमेज

    2 hours ago

    1

    0

    देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार तक मानसून 12 राज्यों तक पहुंच गया। इसने पूरे केरलम, कर्नाटक, मणिपुर, नगालैंड और मिजोरम को कवर कर लिया है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में प्री-मानसून का असर दिख रहा है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में रविवार को बारिश के साथ ओले गिरे। कोटपूतली-बहरोड़ जिले में एक मकान पर टिन शेड गिरने से छत टूट गई। मध्य प्रदेश के इंदौर-खंडवा हाईवे पर आंधी के दौरान एक ऑटो पलट गया। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में करीब डेढ़ घंटे तक बारिश हुई। IMD के मुताबिक, मानसून के असर से केरलम, कर्नाटक, गोवा और तमिलनाडु के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। कर्नाटक के 7 जिलों में सोमवार को बारिश का रेड अलर्ट है। वहीं, राजस्थान और पंजाब समेत 5 राज्यों में लू चलने की आशंका है। ओडिशा के कुछ जिलों में रात में गर्म हवाएं चलेगी। मानसून अपडेट… राज्यों से मौसम की तस्वीरें… राजस्थान-पंजाब में लू का अलर्ट, दिल्ली में पारा 41°C पार IMD के मुताबिक, सोमवार को राजस्थान समेत 5 राज्यों में लू का अलर्ट है। 7 से 11 जून के दौरान पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और मप्र के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ भीषण लू (हीटवेव) चलने की की संभावना है। दिल्ली रविवार को अधिकतम तापमान 41.6°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6°C ज्यादा है। राजस्थान का श्रीगंगानगर 44.8°C के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। इसके बाद फलोदी में 44.4°C, जैसलमेर में 43.9°C, बाड़मेर में 43°C और चूरू में 42.4°C तापमान दर्ज किया गया। अगले दो दिन के मौसम का हाल 9 जून: 10 जून:
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘I'm confused about his career’: Manjrekar fires shots at Jasprit Bumrah
    Next Article
    स्टेज पर हरियाणवी डांसर की कमर छूने पर FIR:बोलीं- मेरी बहन मुझसे भी सुंदर, पैसों का लालच होता तो वह भी इसी लाइन में होती

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment