Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    मानसून महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में पहुंचा:केरलम-तमिलनाडु में भारी बारिश, चेन्नई में पारा 40°C; MP-राजस्थान में 50kmph की रफ्तार से आंधी चली

    11 hours ago

    1

    0

    मानसून दक्षिण कोंकण पहुंच गया है। इसके चलते 9 जून तक सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। हालांकि अगले हफ्ते तक राज्य में बारिश का पैटर्न कमजोर रहने की उम्मीद है। IMD के मुताबिक पूर्वोत्तर के मिजोरम और मणिपुर में भी मानसून पहुंच चुका है। अगले दो दिन में यह महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के बाकी हिस्सों, तेलंगाना और पूर्वोत्तर के बाकी राज्यों में पहुंच सकता है। मानसून के कारण केरलम, कर्नाटक, गोवा और तमिलनाडु में कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। हालांकि तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में लगातार 5वें दिन पारा 40 डिग्री का आंकड़ा पार कर गया। उत्तर भारत में भी पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ दिल्ली, यूपी, पूर्वी राजस्थान में तेज गर्मी का दौर दोबारा शुरू हो गया है। यहां कई इलाकों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। देश में गुजरात को छोड़कर अन्य सभी राज्यों में प्री-मानसून बारिश हो रही है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश समेत नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में शनिवार को तेज बारिश हुई। एमपी में भोपाल समेत 4 जिलों में 50kmph की रफ्तार वाली आंधी चली। राजस्थान के बीकानेर में बारिश के साथ ओले गिरे। यूपी के मऊ और गाजीपुर में भी शनिवार को बारिश हुई। मानसून अलर्ट… राज्यों से मौसम की तस्वीरें… प्रशांत महासागर का तापमान बढ़ा, ये अल नीनो की शुरुआत यूरोपीय मौसम एजेंसी के अनुसार, प्रशांत महासागर में अल नीनो बनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ताजा आंकड़ों में समुद्र का तापमान उस स्तर से ऊपर पहुंच गया है, जिसे अल नीनो की शुरुआत माना जाता है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इसके कारण दिसंबर तक समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से 3°C तक बढ़ सकता है। यदि यह सही रहा तो इस साल का अल नीनो दुनियाभर में तापमान को बहुत ज्यादा बढ़ा देगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार अल नीनो 2015-16 और 1997-98 के रिकॉर्ड से भी ज्यादा शक्तिशाली हो सकता है। पिछली दो बार नीनो 3.4 इंडेक्स में पारा औसत से 2.3°C ऊपर चला गया था। कुछ अनुमान तापमान में 4°C तक की बढ़ोतरी दिखा रहे हैं, जिसे बड़ी चेतावनी माना जा रहा है। अगले दो दिन के मौसम का हाल 8 जून: 9 जून: ओडिशा-आंध्र में हीटवेव का अलर्ट, रात में चलेगी लू; दिल्ली में पारा फिर 40°C मानसून के आने से पहले कई राज्यों में चल रही प्री-मानसून आंधी बारिश से राहत मिली है। लेकिन अभी भी कुछ राज्यों में हीटवेव का असर बरकरार है। ओडिशा-आंध्र प्रदेश में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट हैं। ओडिशा में रात में भी लू चल सकती है। इधर, दिल्ली में शनिवार को एक बार फिर तापमान 40°C तक पहुंच गया। रविवार को बादल छाए रहने, हल्की बारिश की संभावना है, जबकि पारा 36 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। राज्यों से मौसम की खबरें… 1. राजस्थान: आज 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, टोंक में 2 इंच तक बरसात हुई मौसम विभाग ने राजस्थान के लिए 8 जून को 7 जिलों में बारिश का और 2 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी राजस्थान जिलों में गर्मी बढ़ सकती है। रविवार को 12 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को बीकानेर में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। टोंक में 2 इंच से ज्यादा पानी बरसा। पढ़ें पूरी खबर… 2. मध्य प्रदेश: 20 जून से पहले मानसून की एंट्री संभव, अगले 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, फिर लू चलेगी प्रदेश में अब मानसून की एंट्री 20 जून से पहले हो सकती है। इधर, तेज आंधी-बारिश के साथ गर्मी भी बढ़ी है। 9 और 10 जून को यूपी से लगे जिलों में हीटवेव का अलर्ट भी है। IMD ने रविवार को भी करीब 35 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर… 3. उत्तर प्रदेश: मानसून लेट हुआ, अब 24 जून तक पहुंचेगा; बारिश थमने से गर्मी बढ़ी, पारा 42.5°C 2 हफ्ते से जारी आंधी-बारिश का सिलसिला थम गया है। रविवार को सभी 75 जिलों में मौसम साफ है। 24 घंटे में पारा 47°C तक पहुंच सकता है। 9 जून से 3 दिन हीटवेव चलेगी। इस बार यूपी में मानसून 4 से 6 दिन लेट पहुंच सकता है। इसके 24 जून तक पहुंचने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… 4. छत्तीसगढ़: आंधी-तूफान का अलर्ट, 50-60kmph की रफ्तार से चलेगी हवा; 4-5 दिन में पहुंचेगा मानसून प्रदेश में अगले 5 दिनों तक अलग-अलग इलाकों में बारिश की आशंका जताई गई है। हालांकि तापमान में अगले 5 दिन में बड़े बदलाव का अनुमान नहीं है। मानसून अगले 4 से 5 दिन में छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकता है। इस दौरान 50kmph की रफ्तार से आंधी चल सकती है। पढ़ें पूरी खबर… 5. बिहार: 27 जिलों में 9 जून तक बारिश का यलो अलर्ट, बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत; डेहरी में पारा 44 के करीब पहुंचा 27 जिलों में 7 से 9 जून तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में करीब 50kmph की रफ्तार से हवा चलेगी। रोहतास के डेहरी में राज्य का सबसे अधिक तापमान 43.6 दर्ज किया गया। इसके अलावा बक्सर, कैमूर, छपरा और पटना समेत कई जिलों में भी तापमान सामान्य से ऊपर रहा। पढ़ें पूरी खबर… 6. झारखंड: 11 जिलों में आज बारिश के आसार, कई हिस्सों में आंधी-तूफान की चेतावनी, 20 जिलों में यलो अलर्ट साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से राजधानी रांची समेत 20 जिलों में बादल छाए रहने, तेज हवा चलने और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। कई क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर… 7. पंजाब: 3 जिलों में बारिश का अलर्ट, 20 जिलों में मौसम ड्राई रहेगा राज्य में आज मौसम साफ है। अगले कुछ दिन तक कम बारिश के आसार हैं। तापमान बढ़ेगा। 8 जून से 12 जून तक हीटवेव का यलो अलर्ट है। इसके बाद आंधी-तूफान भी आएगा। 20 जिलों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है। 8 जून से 11 जून 2026 तक कुछ जगहों पर हीट वेव की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    This Week in History (June 7-13): Alan Turing is born, Kuwait gains independence, and more
    Next Article
    चंडीगढ़ टेस्ट- भारतीय पारी 564/8 पर घोषित, अफगानिस्तान 28/1:मानव सुथार ने डेब्यू मैच के पहले ओवर में विकेट लिया, अब्दुल मलिक आउट

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment