मोदी बोले- कांग्रेस ने विफलता का कलंक हिंदुओं पर लगाया:हमारे लिए नेशन फर्स्ट, एक दिन देशवासी मेड इन इंडिया प्लेन में सफर करेंगे
17 hours ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। उनके कार्यकाल के 4,399 दिन पूरे होने पर भारत मंडपम में आयोजित NDA बैठक में उनका सम्मान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, “2014 के बाद भारत के लोगों ने देखा कि सही नीयत से सरकार चलती है तो देश का विकास होता है। 12 साल में 25 करोड़ लोगों का गरीबी से बाहर निकलना दिखाता है कि हमारी नीतियां सही हैं। हमने सालों के काम महीनों में किए।” मोदी ने कहा, “12 साल में देश कांग्रेस के कूचक्र से आजाद हुआ। कांग्रेस ने देश को लाचार बना दिया था। देश को एहसास कराया था कि विकास धीरे-धीरे होता है और इसे हिंदू ग्रोथ रेट का नाम दिया था। विफलता कांग्रेस की थी लेकिन कलंक हिंदू आबादी पर लगाया गया।” मोदी के 12 साल पर अभिनंदन प्रस्ताव, शुभेंदु ने झालमुड़ी खिलाई NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर भारत मंडपम में हुई बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल की सराहना करते हुए एक अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखा, जबकि नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने इसका समर्थन किया। बैठक में भाजपा-NDA शासित 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और अन्य नेता शामिल हुए। सभी ने मोदी को बधाई दी। बैठक के बाद मोदी ने NDA नेताओं के साथ झालमुड़ी भी खाई। इससे पहले प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में भी सर्वसम्मति से बधाई प्रस्ताव पारित किया गया और मंत्रियों ने खड़े होकर तालियां बजाईं। कैबिनेट और NDA बैठक की 3 तस्वीरें… मोदी देश के सबसे ज्यादा कार्यकाल वाले इलेक्टेड पीएम मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और अभी उनका तीसरा कार्यकाल चल रहा है। उन्होंने लगातार 4,399 दिन पूरे कर निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में जवाहरलाल नेहरू का 4,398 दिनों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, भारत में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड अब भी नेहरू के नाम है। वे 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक, यानी करीब 16 साल 286 दिन प्रधानमंत्री रहे। इनमें 1952 के पहले आम चुनाव के बाद 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक का उनका निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल शामिल है। बतौर पीएम मोदी के इस रिकॉर्ड की दिनभर के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Click here to Read more

