Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    मोदी बोले- निर्वाचित PM का सबसे लंबा कार्यकाल मेरा सौभाग्य:यह सभी कार्यकर्ताओं की उपलब्धि; मोदी 4399 दिन से प्रधानमंत्री, नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा

    17 hours ago

    1

    0

    पीएम नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। उनके कार्यकाल के आज 4,399 दिन पूरे हो गए। इस मौके पर भारत मंडपम में वे NDA बैठक को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा- इतने लंबे समय तक मां भारती की सेवा का सौभाग्य मिलना भगवान की विशेष कृपा से संभव हो सकता है। मेरे लिए जनता ही ईश्वर का रूप है। मैंने सेवा को साधना के रूप में देखा है। ये साधना भी एकाकी नहीं, एक सामूहिक यज्ञ है। यह सभी कार्यकर्ताओं की उपलब्धि है। मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार पीएम पद की शपथ ली थी। अभी उनका यह तीसरा कार्यकाल चल रहा है। उन्होंने 4,398 दिनों तक इस पद पर रहे पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पीएम मोदी की उपलब्धि और NDA सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को भारत मंडपम में NDA बैठक हुई। इसमें भाजपा-NDA शासित 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के CM, डिप्टी CM और अन्य नेता शामिल हुए। सभी ने पीएम मोदी को बधाई दी। बैठक के बाद मोदी और भाजपा-NDA नेताओं ने झालमुड़ी खाई। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पीएम को अपने हाथ से झालमुड़ी परोस कर दी। अप्रैल 2026 में बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान पीएम ने झाड़ग्राम में झालमुड़ी खाई थी। दुकान वाले से उनकी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। कैबिनेट और NDA बैठक की 3 तस्वीरें… NDA बैठक में मोदी सरकार के 12 साल पर प्रस्ताव पारित NDA की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखा, जबकि नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने उसका समर्थन किया। प्रस्ताव में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को मिले स्थिर शासन, विकास, सुशासन और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में किए गए प्रयासों का जिक्र किया गया। NDA बैठक से पहले पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई थी। कैबिनेट ने भी सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर पीएम मोदी को बधाई दी। मंत्रियों ने उनकी उपलब्धि पर खड़े होकर तालियां बजाकर सम्मानित किया। मोदी देश के सबसे ज्यादा कार्यकाल वाले इलेक्टेड पीएम भारत में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड जवाहरलाल नेहरू के नाम है। वे 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक, यानी करीब 16 साल 286 दिन प्रधानमंत्री रहे। आजादी के बाद जवाहरलाल नेहरू 15 अगस्त 1947 से 13 मई 1952 तक नियुक्त प्रधानमंत्री थे। 1952 के पहले आम चुनाव के बाद वे 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहे। इस तरह निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर नेहरू का कार्यकाल 4,398 दिनों का था, जिसे नरेंद्र मोदी ने 4,399 दिन पूरे कर पीछे छोड़ दिया। बतौर पीएम मोदी के इस रिकॉर्ड की दिनभर के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    FIFA WC: Somali referee who was denied US entry had suspected 'terror' links
    Next Article
    फ्लॉप फिल्मों के चलते रणवीर सिंह को इग्नोर किया:डॉन 3 विवाद में रणवीर के सपोर्ट में आए एमी विर्क; बोले- अब 45 करोड़ क्यों मांग रहे

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment