नमाजियों का कत्लेआम, इलाज करने वालों पर फायरिंग, PoK में पाकिस्तान की बेरहमी की गवाही दे रहे कांच और दीवार
9 hours ago
पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानी सेना एक नरसंहार का एक और सबूत सामने आया है. मंगलवार को कोटली में पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी की थी जिसमें 6 लोगो की मौत हुई थी. अब नई तस्वीरों से सामने आया है कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने कोटली के अस्पताल तक को नहीं छोड़ा और वहां फायरिंग की. दीवार और शीशें पाकिस्तानी सेना की फायरिंग की दे रहे गवाही डीएचक्यू (DHQ) अस्पताल की दीवारें और शीशें पाकिस्तानी सेना की फायरिंग की गवाही दे रहे हैं. जहां शीशों पर फायरिंग के छेद साफ़ साफ़ दिखायी दे रहे हैं. जानकारी के मुताबिक़ फायरिंग उस समय की गई जब अस्पताल के अंदर फायरिंग में घायल हुए 19 प्रदर्शनकारियों का इलाज हो रहा था. 4 लोग गंभीर रूप से हुए घायल जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी रेंजर्स की कोटली के डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर (DHQ )अस्पताल में फायरिंग में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है. अस्पताल में पाकिस्तानी सेना की फायरिंग का अवामी एक्शन कमेटी के नेताओं में विरोध किया और उसे नरसंहार बताया है. इसी तरह रावलाकोट से आई नई जानकारी के मुताबिक रावलाकोट में आज प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग उस समय हुई थी जब वो नमाज़ पढ़ रहे थे. फैक अयूब के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना आम लोगो का कत्लेआम कर रही ऐसे में जिस तरह से ISI के सेक्टर कमांडर पीओके ब्रिगेडियर फैक अयूब के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना आम लोगो का कत्लेआम कर रही है, अस्पताल पर गोलिया चला रही है और नमाज़ पढ़ रहे लोगो को मार रही है इससे एक बात तो साफ़ है की पाकिस्तानी सेना किसी कसाई से कम नहीं है. ये भी पढ़ें: धमकी के बाद ईरान पर US ने टाला हमला, ट्रंप बोले- डील पर हस्ताक्षर और जगह का जल्द ऐलान
Click here to Read more

