Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    नीति आयोग बैठक- पहली बार 28 राज्यों के सीएम पहुंचे:प्रधानमंत्री ने AI के संतुलन और अल नीनो पर चर्चा की; CM विजय ने NEET का विरोध किया

    13 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को दिल्ली में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक हुई। इसमें पहली बार सभी 28 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। बैठक के दौरान मोदी ने कहा कि देश को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के अवसरों और इसके सामाजिक खतरों के बीच संतुलन बनाना होगा। उन्होंने साइबर धोखाधड़ी और ड्रग्स की समस्या से निपटने के साथ-साथ अल नीनो (El Nino) के खतरों से सावधान रहने और जल संरक्षण को मजबूत करने की अपील की। वहीं, तमिलनाडु के CM विजय ने PM के सामने NEET परीक्षा का विरोध किया। उन्होंने कहा कि NEET शुरू होने के बाद ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों पर असर पड़ा है। विजय ने केंद्र से तमिलनाडु में MBBS-BDS सीटों पर 12वीं बोर्ड परीक्षा के अंकों के आधार पर एडमिशन देने की इजाजत मांगी। नीति आयोग बैठक की 5 तस्वीरें… बैठक में समान अवसर और डिजिटल गवर्नेंस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग की बैठक में कहा कि सभी राज्यों के विकसित हुए बिना भारत विकसित राष्ट्र नहीं बन सकता। उन्होंने निवेशकों का ध्यान राज्यों की तरफ खींचने के लिए कारोबार करने में आसानी (Ease of Doing Business) पर जोर दिया। बैठक के दौरान मोदी ने राज्यों को ब्रांडिंग, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (व्यापार में आसानी) और डेटा सेंटर व AI के क्षेत्रों में उभरते अवसरों का लाभ उठाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान अब अगली पीढ़ी के मैन्युफैक्चरिंग पर होना चाहिए। उन्होंने युवाओं को भविष्य की अर्थव्यवस्था के हिसाब से कुशल बनाने की अपील की। चर्चा का मुख्य विषय 'समावेशी मानव विकास' रहा। प्रधानमंत्री ने राज्यों से जिला स्तर पर GDP का आकलन करने को भी कहा, ताकि स्थानीय स्तर पर विकास और प्रगति को बेहतर तरीके से मापा जा सके। बैठक में ऊर्जा सुरक्षा, रूफटॉप सोलर और नियोजित शहरीकरण जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। सीएम विजय ने केंद्र से तमिलनाडु का रुका हुआ ₹3,284 करोड़ का शिक्षा फंड बिना नई शिक्षा नीति और तीन-भाषा नीति की शर्त के जारी करने की मांग की। हालांकि पेपर लीक के मुद्दे पर बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई। नीति आयोग के उपाध्यक्ष अशोक कुमार लाहिरी ने बताया कि पीएम मोदी ने साफ कहा है कि जब तक सभी राज्य विकसित नहीं होंगे, तब तक भारत 'विकसित भारत' नहीं बन सकता। प्रधानमंत्री ने स्थानीय स्तर पर विकास का पता लगाने के लिए राज्यों से जिला स्तर पर GDP ग्रोथ का अनुमान लगाने को कहा। इसके साथ ही पीएम मोदी ने भारत के 70 करोड़ युवाओं को देश की संपत्ति बताया और राज्यों से इस 'डेमोग्राफिक डिविडेंड' को 'विकास के डिविडेंड' में बदलने को कहा। इस बार नीति आयोग की थीम: समावेशी मानव विकास इस साल नीति आयोग की बैठक की थीम ‘विकसित भारत @2047 के लिए समावेशी मानव विकास’ है। इसका मतलब 2047 तक हर उम्र, क्षेत्र, लिंग और सामाजिक-आर्थिक बैकग्राउंड से परे हर भारतीय तक विकास का लाभ पहुंचाना है। भारत 2047 में आजादी के 100 साल पूरे करेगा। केंद्र सरकार का लक्ष्य तब तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। इसके लिए GDP बढ़ाने के साथ मानव पूंजी को मजबूत करना, युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करना, रोजगार बढ़ाना, महिलाओं और वंचित वर्गों को अवसर देना क्षेत्रीय असमानताओं को कम करना भी जरूरी है। इसी वजह से नीति आयोग की बैठक में शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य, पोषण, उद्यमिता, रोजगार और सामाजिक समानता जैसे मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई, ताकि विकास का लाभ हर भारतीय तक पहुंच सके। सिद्धारमैया के अलावा 4 CM पिछली बैठक में नहीं पहुंचे थे नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में कर्नाटक के तत्कालीन CM सिद्धारमैया, पश्चिम बंगाल की तत्कालीन CM ममता बनर्जी, केरल के तत्कालीन CM पिनराई विजयन, बिहार के तत्कालीन CM नीतीश कुमार और पुडुचेरी CM एन. रंगासामी शामिल नहीं हुए थे। नीति आयोग के CEO बीवीआर सुब्रह्मण्यम के अनुसार, 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से 31 ने बैठक में भाग लिया था। उन्होंने इसे गवर्निंग काउंसिल की सबसे अधिक भागीदारी वाली बैठकों में से एक बताया था। वहीं, तमिलनाडु के तत्कालीन CM एम.के. स्टालिन, तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी, हिमाचल प्रदेश CM सुखविंदर सिंह सुक्खू, झारखंड CM हेमंत सोरेन और पंजाब के भगवंत मान जैसे विपक्ष शासित राज्यों के मुख्यमंत्री बैठक में मौजूद रहे थे। --------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… मोदी बोले- कांग्रेस ने नाकामी का कलंक हिंदुओं पर लगाया:हमने सालों के काम महीनों में किए; शुभेंदु ने PM को झालमुड़ी खिलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। उनके कार्यकाल के 4,399 दिन पूरे होने पर भारत मंडपम में आयोजित NDA बैठक में उनका सम्मान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा- 12 साल में देश कांग्रेस के कुचक्र से आजाद हुआ। नाकामी कांग्रेस की थी लेकिन कलंक हिंदू आबादी पर लगाया गया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Sebi gives more time for merchant bankers to comply with SBU, net worth timelines
    Next Article
    चील जैसी तूफानी रफ्तार, जैमिंग तकनीक भी बेअसर... भारतीय सेना को मिले 106 स्‍वदेशी अग्निवेग सुसाइड ड्रोन

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment