Padma Sri: संकटमोचक अफसर को पद्मश्री! 75 जवानों की शहादत का लिया था बदला, वीरप्पन को भी किया था ढेर
3 weeks ago
Padma Sri Award 2026: भारत सरकार ने देश के सबसे जांबाज और 'संकटमोचक' पुलिस अधिकारियों में गिने जाने वाले पूर्व IPS अधिकारी श्री के. विजय कुमार को पद्मश्री 2026 से सम्मानित किया है. 1975 बैच के आईपीएस अधिकारी विजय कुमार का 5 दशकों का करियर चुनौतियों और अदम्य साहस से भरा रहा है. उन्हें सबसे ज्यादा शोहरत 2004 में मिली, जब उनके नेतृत्व में तमिलनाडु स्पेशल टास्क फोर्स ने कुख्यात चंदन तस्कर 'वीरप्पन' को मार गिराया था. इसके अलावा, 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान श्रीनगर में बीएसएप के आईजी के तौर पर आतंकवादियों से लोहा लेना हो, या 2010 में छत्तीसगढ़ के दांतेवाड़ा में 75 CRPF जवानों की शहादत के बाद नक्सलियों के गढ़ में घुसकर जवानों का हौसला बढ़ाना हो; उन्होंने हमेशा आगे बढ़कर नेतृत्व किया. अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय उन्होंने अपने परिवार और साथ खड़े लोगों को देते हुए कहा कि जब आप अपना काम पसंद करते हैं, तो आप खुद-ब-खुद शिखर पर पहुंच जाते हैं.
Click here to Read more
