Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    पंजाब- बच्ची के रेप-मर्डर की कहानी:अकेली पाकर घर में घुसा 40 साल का पड़ोसी; चिल्लाते हुए मां को बताने की बात कही तो फंदे से लटकाया

    2 weeks ago

    1

    0

    पंजाब के मोगा में 40 साल के शख्स ने पड़ोस में रहने वाली 9 साल की बच्ची के साथ रेप किया। जब बच्ची चिल्लाने लगी और मां को बताने की बात कहने लगी, तो पकड़े जाने के डर से आरोपी ने उसे कमरे के पंखे से फंदे पर लटका दिया। आरोपी का नाम दयानंद है और वह झारखंड का रहने वाला है। वारदात को अंजाम देकर वह उसी शाम ट्रेन पकड़कर झारखंड भागने की तैयारी में था। यहीं नहीं वारदात के बाद उसने अपना फोन भी बंद कर दिया था। लेकिन मोगा पुलिस ने उसे बुगीपुरा चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी पर रेप, हत्या और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। बच्ची से रेप व मर्डर तक की पूरी कहानी… पुलिस ने बच्ची का अंतिम संस्कार किया पीड़ित परिवार बिहार के रहने वाला है। परिवार गरीब है, इसलिए पुलिस ने संवेदना दिखाते हुए पोस्टमॉर्टम के बाद खुद अपनी देखरेख में बच्ची का अंतिम संस्कार करवाया। पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके। इन धाराओं में केस दर्ज किया पुलिस ने मृतका की मां के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया है। दयानंद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 (रेप), धारा 103 (हत्या) और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इन धाराओं के तहत दोषी को फांसी या आखिरी सांस तक उम्रकैद की सजा का प्रावधान है। मोगा सिटी थाने के एसएचओ वरूण कुमार का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के समय के डिजिटल और फोरेंसिक सबूत जुटाए जा सकें। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या आरोपी ने इससे पहले भी इलाके में किसी अन्य बच्ची के साथ इस तरह की हरकत करने की कोशिश की थी। पिता ने 2 साल पहले सुसाइड किया था बच्ची के पिता ने भी कुछ साल पहले जहर निगल कर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि कारणों का पता आज तक नहीं चल पाया। इसके बाद घर में तीन बहनें, एक छोटा भाई और मां अकेले रह गए थे। पूरे परिवार की जिम्मेदारी मां के कंधों पर है। मां दिन-रात मेहनत करके बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। मृतक बच्ची अपने भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्विशा केस-CBI ने रिटायर्ड जज सास को गिरफ्तार किया:मेडिकल चेकअप के बाद कोर्ट में पेश करेगी टीम; पूछताछ के लिए रिमांड मांगेगी
    Next Article
    भारत-चीन के बीच एलएसी पर क्या हुई चर्चा, भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment