पंजाब में कॉकरोच जनता पार्टी का आज प्रदर्शन:अमृतसर में जुटेंगे प्रदर्शनकारी, दीपके बोले- सब साथ आएंगे तो NEET छात्रों को न्याय मिलेगा
3 hours ago
पंजाब के अमृतसर में आज कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन करेगी। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके इसमें पहुंचेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी। दीपके ने बताया कि आज शाम 4 बजे अमृतसर पहुंचेंगे। उन्होंने युवाओं से अमृतसर गोल्डन गेट पर इकट्ठे होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि NEET और CBSE छात्रों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जाएगी। यदि सभी लोग मिलकर आवाज उठाएं तो NEET और CBSE के छात्रों को न्याय मिल सकता है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की शुरुआत चीफ जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद हुई। 15 मई को एक मामले की सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा था कि कुछ बेरोजगार युवा कॉकरोच की तरह होते हैं, जो बाद में मीडिया, सोशल मीडिया या RTI एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करते हैं। 3 पॉइंट में पढ़िए कैसे बनी CJP पुणे के बाद लखनऊ में CJP का प्रदर्शन दीपके ने 11 जून से देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है। इसकी शुरुआत पुणे से हुई है। 12 जून को लखनऊ में पार्टी ने प्रदर्शन किया। दीपके जयपुर, अमृतसर और बेंगलुरु समेत कई शहरों में जाएंगे। इसके बाद 20 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचेंगे। 6 जून को पार्टी ने जंतर-मंतर पर अपना पहला प्रदर्शन किया था। 5 घंटे चले प्रदर्शन में हजारों लोग जुटे थे। दीपके बोले- PM के साथ मेरी फोटो AI जनरेटेड पुणे में प्रदर्शन से पहले दीपके ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी वायरल तस्वीर को AI जनरेटेड बताया। उन्होंने कहा, "मैं प्रधानमंत्री से कैसे मिल सकता हूं? मैं अमेरिका में सिर्फ एक स्टूडेंट था। सभी जानते हैं कि प्रधानमंत्री से मिलने की प्रक्रिया कितनी सख्त होती है।" दीपके का यह बयान शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत के उस दावे के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि दीपके भारत आने से पहले अमेरिका में प्रधानमंत्री मोदी से मिले थे। राउत ने दावा किया था कि उन्हें दोनों की एक तस्वीर भेजी गई है। हालांकि, उन्होंने फोटो शेयर नहीं की।
Click here to Read more

.png)
