Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    PAK पीएम बोले- अमेरिका-ईरान डील का फाइनल ड्राफ्ट तैयार:US ने कहा- तेहरान को पैसा नहीं मिलेगा; ईरान ने कहा- होर्मुज फिर से खुलेगा

    1 hour ago

    1

    0

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते का फाइनल ड्राफ्ट तैयार हो चुका है और अब अगले कदमों पर काम किया जा रहा है। शहबाज ने सोशल मीडिया पर कहा कि दोनों देश समझौते की शर्तों पर सहमत हो चुके हैं। उनके मुताबिक शांति समझौता अब पहले से कहीं ज्यादा करीब है। हालांकि दूसरी ओर अमेरिका ने ईरान को किसी भी तरह की तत्काल आर्थिक राहत मिलने की खबरों को खारिज कर दिया है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि सिर्फ डील साइन करने या बातचीत में शामिल होने के बदले ईरान को कोई पैसा नहीं मिलेगा। इससे पहले कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि समझौते के तहत ईरान के फ्रीज्ड फंड जारी किए जा सकते हैं। अमेरिकी सरकार का कहना है कि आर्थिक लाभ तभी मिलेंगे, जब ईरान समझौते की शर्तों का पालन करेगा। वहीं, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच शुरुआती समझौते के बाद होर्मुज स्ट्रेट फिर से खोल दिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि हालात पूरी तरह पहले जैसे नहीं होंगे। ईरान इस अहम समुद्री रास्ते पर अपना नियंत्रण बनाए रखेगा। भविष्य में यहां से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स भी वसूल सकता है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. ईरान बोला- समझौते की शर्तों को लेकर अटकलें न लगाएं: विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि दोनों देश डील के पहले से कहीं ज्यादा करीब पहुंच चुके हैं। मीडिया से समझौते की शर्तों को लेकर कयास लगाने से बचने की अपील की। 2. ईरान ने जिनेवा में डील साइन होने की खबरों को खारिज किया: तेहरान ने कहा कि 14 जून को जिनेवा में समझौते पर हस्ताक्षर होने की खबरें गलत हैं, अभी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। 3. भारत ने दूसरी बार अमेरिकी राजनयिक को तलब किया: भारत ने दूसरी बार अमेरिकी राजनयिक को तलब कर भारतीय नाविकों वाले जहाजों पर हमलों पर कड़ा ऐतराज जताया। 4. ट्रम्प का आरोप- ईरान ने भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमला किया: अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट से निकल रहे भारतीय जहाजों को निशाना बनाने की कोशिश की गई, जिसे नाकाम कर दिया गया। 5. ईरान का दावा- होर्मुज स्ट्रेट पर हमारा पूरा कंट्रोल: ईरानी सेना के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उनकी अनुमति के बिना कोई जहाज स्ट्रेट में प्रवेश नहीं कर सकता। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ડેટા સેન્ટરો સામે દેખાવો : 130 કરોડ લોકોના ભાગનું પાણી AI પી જશે
    Next Article
    'मैं तुम्हारे जैसे एक्टर्स के लिए फिल्में नहीं बनाता', मनोज बाजपेयी से किसने कही ऐसी बात? बताया पूरा किस्सा

    Related दुनिया Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment