Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    पाकिस्तानी क्रिकेटर ने भारत के खिलाफ उगला जहर, विवादित बयान पर बवाल; ICC पर भी साधा निशाना

    3 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तानी क्रिकेटरों की ओर से भारत के लिए आलोचनात्मक बयान सामने आते ही रहते हैं. अब इस लिस्ट में पाकिस्तानी ऑलराउंडर खुशदिल शाह का नाम भी जुड़ गया है. शाह ने विवादित बयान देकर कहा कि जब भी भारत और पाकिस्तान का मैच होता है, तब अंपायरिंग के दौरान की फैसले भारत के पक्ष में जाते हैं. दरअसल खुशदिल शाह हाल ही में ARY पॉडकास्ट पर पहुंचे, जहां उनसे भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबलों पर राय मांगी गई. खुशदिल शाह ने आरोप लगाते हुए कहा कि मैचों का वेन्यू भी भारत की पसंद के हिसाब से दिया जाता है. भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर खुशदिल शाह ने कहा, 'भारत-पाकिस्तान मैच में दबाव तो ज्यादा नहीं, लेकिन इस मैच से इमोशन ज्यादा जुड़े होते हैं. दूसरी बात यह कि मैच में चीजें होती हैं वे टीम इंडिया के फेवर/पक्ष में जाती हैं. जैसे कभी-कभी अंपायर का फैसला उनके पक्ष में जाता है और ड्रेसिंग रूम के कुछ फैसले होते हैं वे भी भारत के पक्ष में जाते हैं. कभी-कभी मैच भी उनकी मर्जी से होते हैं." खुशदिल शाह ने आगे कहा कि इन सभी चीजों के बावजूद पाकिस्तान जीत जाए, तो जीत का मजा कई गुना बढ़ जाता है. बता दें कि खुशदिल शाह अभी पाकिस्तान के एक्टिव क्रिकेटर हैं और अपने इंटरनेशनल करियर में 53 मैच खेल चुके हैं. Khushdil Shah on playing against India. 🗣"Matches against India carry a few extra emotions & then the pressure eases a bit. When we were playing, we used to beat them as well. Things tend to go in their favor during matches. Umpiring decisions go in their favor, as do some… pic.twitter.com/suNHPDz1eC — Sheri. (@CallMeSheri1_) June 7, 2026 भारत और पाकिस्तान आखिरी बार 2026 टी20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने आए थे. 15 फरवरी को खेले गए ग्रुप ए के मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों के अंतर से धूल चटाई थी. उस मैच में ईशान किशन ने 77 रन बनाए थे, वहीं भारत के लगभग सभी गेंदबाज, पाक टीम पर कहर बनकर टूटे थे. यह भी पढ़ें: 'अगले 20 साल तक...', टीम इंडिया के लिए डेब्यू से पहले वैभव सूर्यवंशी ने बताया अपना ड्रीम पाकिस्तान क्रिकेट में फिर होगा फेरबदल, दोबारा बदला जाएगा कप्तान; रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
    Click here to Read more
    Prev Article
    T20 वर्ल्ड कप में कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मैच? नोट कर लीजिए टीम इंडिया का शेड्यूल
    Next Article
    'अगले 20 साल तक...', टीम इंडिया के लिए डेब्यू से पहले वैभव सूर्यवंशी ने बताया अपना ड्रीम

    Related Sport Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment