'अगले 20 साल तक...', टीम इंडिया के लिए डेब्यू से पहले वैभव सूर्यवंशी ने बताया अपना ड्रीम
5 hours ago
वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के अलावा एशियन गेम्स के लिए भी भारतीय स्क्वाड में चुना गया है. केवल 15 साल की उम्र में टीम इंडिया में आने वाले वैभव बड़े-बड़े कारनामे कर चुके हैं. अब राजस्थान रॉयल्स ने वैभव के इंटरव्यू का वीडियो क्लिप साझा किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि वे अगले 20 साल तक क्रिकेट की दुनिया में दबदबा बनाकर रखना चाहते हैं. वैभव ने आईपीएल 2026 में एकसाथ कई अवॉर्ड जीते. 776 रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप मिली, इम्पैक्ट वाली पारियों के लिए उन्हें सीजन का MVP (मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर) भी चुना गया. वहीं सीजन में सबसे ज्यादा छक्के (72) लगाए और सबसे बढ़िया स्ट्राइक रेट के लिए टाटा सिएरा कार भी उन्हीं को मिली. 20 साल तक दबदबा बनाना है राजस्थान रॉयल्स द्वारा साझा किए गए वीडियो इंटरव्यू में वैभव सूर्यवंशी ने कहा - मैंने ऐसा सोचा है कि अगले 20 साल तक या भगवान जब तक मुझे जब तक देश के लिए या फ्रेंचाइजी के लिए खेलने का मौका दे. मैं हर बार इस तरह से खेलूं, जिससे लोग कहें कि एक खिलाड़ी था जो अकेले ही मैच खत्म कर दिया करता था. वैभव ने आगे कहा कि गेम में डॉमिनेंस दिखना चाहिए. आईपीएल 2026 के आंकड़े इस बात का सबूत भी हैं, क्योंकि वैभव ने कई सारे मैच राजस्थान को अकेले दम पर जिताए. उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं है कि बस खेला और खेल खत्म. 10-20 साल तक डॉमिनेट करना है. मुझे अच्छा क्रिकेट खेलना है." आंकड़े देते हैं डॉमिनेंस की गवाही वैभवसूर्यवंशी अपने छोटे से आईपीएल करियर में 23 मैचों में 1028 रन बना चुके हैं. उनके नाम 2 शतक और 6 अर्धशतक भी हैं. अंडर-19 लेवल और इंडिया ए के लिए भी तूफानी बल्लेबाजी करते हुए वैभव ने अब तक अपने 34 मैचों के टी20 करियर में 1477 रन बना लिए हैं. खासतौर पर उनका स्ट्राइक रेट बेहद आकर्षक है, जो टी20 में 220 से भी ज्यादा है. वैभव बहुत जल्द आयरलैंड या इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के लिए पहला मैच खेल सकते हैं. यह भी पढ़ें; भारत की कप्तानी मिलने के बाद आई श्रेयस अय्यर की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कुछ कहा
Click here to Read more

