Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    प्री-मानसून बारिश 29 मई से 5 जून तक संभव:90% भारत कवर करेगी, केरल में नमी कमजोर इसलिए अटका मानसून; UP के बांदा में 47.4°C

    2 weeks ago

    1

    0

    भारत के 80-90% हिस्से में 29 मई से 5 जून तक प्री-मानसून बारिश हो सकती है। यह बारिश इसलिए अहम है क्योंकि मानसून अभी केरल नहीं पहुंचा है। मौसम विभाग ने 26 मई का अनुमान लगाया था। मानसून आने के लिए केरल के 14 तय स्टेशनों में लगातार दो दिन 2.5 mm बारिश जरूरी है। दक्षिण-मध्य अरब सागर में चक्रवाती सर्कुलेशन से बादल कमजोर हुए हैं। अगले 2-3 दिन में मानसून आगे बढ़ सकता है। यूरोपीय मौसम एजेंसी यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेदर फोरकास्ट्स (ECMWF) के भारत के 15 दिनों की बारिश का पूर्वानुमान निकाला है। ECMWF सैटेलाइट, समुद्री और वायुमंडलीय डेटा के आधार पर मौसम का मैप बनाता है। इसकी तस्वीर में अगले 8 दिनों में दक्षिण भारत, पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर और बंगाल की खाड़ी से लगे इलाकों में ज्यादा बारिश के संकेत नजर आ रहे हैं। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले नौतपा के दौरान सेहत का ख्याल रखने वाली ये दो खबरें पढ़ लीजिए नौतपा में घर से निकलते हुए सावधान: ये 7 चीजें साथ रखें, 11 सावधानियां जरूर बरतें, इन 9 संकेतों को इग्नोर न करें मई के आखिरी सप्ताह में सूर्य की किरणें भारत के बड़े हिस्से पर लगभग सीधी पड़ती हैं। इससे जमीन तेजी से गर्म होती है और तापमान बढ़ जाता है। नौतपा की तेज गर्मी और लू से बचने के लिए बाहर निकलते समय कुछ जरूरी चीजें साथ रखें, ताकि शरीर हाइड्रेट रहे और धूप का असर कम हो। पूरी खबर पढ़ें… यूपी का बांदा एक बार फिर देश में सबसे गर्म फिलहाल उत्तर-पश्चिम, मध्य भारत, उत्तर प्रदेश और पूर्वी भारत में गर्मी का असर ज्यादा है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश का बांदा एक बार फिर देश में सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 47.4°C दर्ज किया गया।बांदा के अलावा उत्तर प्रदेश के पांच और जिलों में तापमान 45°C से ज्यादा रहा, इनमें उरई 45.8°C, झांसी 45.5°C, प्रयागराज 45.4°C, आगरा 45.3°C और हमीरपुर 45.2°C शामिल हैं। राजस्थान का श्रीगंगानगर 47°C तापमान के साथ देश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। इसके अलावा बीकानेर और फलोदी में भी अधिकतम तापमान 46°C रहा। जैसलमेर में तापमान 45.6°C और कोटा में 45.4°C रहा। जयपुर में भी 43.2°C था। महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों के कई जिलों में भी तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। ब्रह्मपुरी में पारा 46.6°C पहुंचा, जो सामान्य से 3.5°C था। इसके अलावा चंद्रपुर में 46.4°C, वर्धा में 46°C, नागपुर के सोनेगांव में 45.5°Cऔर गोंदिया में 45.2°C रहा। हरियाणा में सिरसा 46°C, रोहतक में 45.6°C और पंजाब में बठिंडा में 45.8 तक पहुंचा। दिल्ली में भी अधिकतम तापमान 43.5°C रहा, जो सामान्य से 3.1°C ज्यादा था। 28 मई 29 मई राज्यों से मौसम की तस्वीरें… राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: कल से बारिश का अलर्ट, पारा फिर 47 डिग्री; आज 5 जिलों में हीटवेव की चेतावनी राजस्थान में मौसम विभाग ने 27 मई को 5 जिलों में गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 28 मई से 30 मई तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। श्रीगंगानगर में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, बीकानेर, जैसलमेर, फलोदी, कोटा समेत कई जिले मंगलवार सीवियर हीटवेव की चपेट में रहे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरकारी चैंबर में संबंध बनाते रंगे हाथों पकड़ाए जज साहब, पुलिस अफसर संग मना रहे थे रंगरेलियां
    Next Article
    With bizarre dismissal, Sai scripts unwanted IPL record, becomes first to...

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment