Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    पुराना स्मार्टफोन बेचने से पहले जरूर करें ये 7 काम, वरना आपका निजी डेटा हो सकता है लीक

    10 hours ago

    1

    0

    Tech Tips: नया फोन लेना और पुराने स्मार्टफोन को बेच देना आजकल बहुत आम बात है. लेकिन इस दौरान लोग सबसे बड़ी गलती सुरक्षा को नजरअंदाज करके करते हैं. अगर आप अपने फोन का डेटा सही तरीके से डिलीट नहीं करते तो यह आपकी प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा बन सकता है. इससे बैंक फ्रॉड, अकाउंट हैकिंग और पहचान चोरी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं. आज के स्मार्टफोन में हमारी लगभग पूरी डिजिटल लाइफ होती है फोटो, वीडियो, कॉन्टैक्ट्स, ईमेल, बैंकिंग ऐप्स, पासवर्ड और सोशल मीडिया लॉगिन तक. अगर ये डेटा सही तरीके से डिलीट न हो तो नया यूजर इसका गलत इस्तेमाल कर सकता है. इसलिए फोन बेचने से पहले इन जरूरी बातों को जरूर फॉलो करें. सबसे पहले अपने जरूरी डेटा का बैकअप लें फोन साफ करने से पहले अपने सभी जरूरी डेटा को सुरक्षित जगह पर सेव कर लें. आप ये काम कर सकते हैं Google Drive, iCloud या OneDrive जैसे क्लाउड स्टोरेज का इस्तेमाल या फिर डेटा को लैपटॉप/हार्ड ड्राइव में ट्रांसफर करना. इससे आपकी यादें और जरूरी फाइलें सुरक्षित रहेंगी और बाद में कोई परेशानी नहीं होगी. सभी अकाउंट्स से लॉगआउट करना न भूलें सिर्फ डेटा डिलीट करना काफी नहीं होता, अकाउंट से लॉगआउट करना भी जरूरी है. Android यूजर्स के लिए, Google अकाउंट से साइन आउट करें. Find My Device को बंद करें. सभी जुड़े हुए अकाउंट्स हटाएं. iPhone यूजर्स के लिए Apple ID से लॉगआउट करें. Find My iPhone बंद करें. iCloud अकाउंट को डिवाइस से हटाएं अगर यह स्टेप छोड़ दिया गया तो नया यूजर फोन एक्टिवेट करने में दिक्कत में पड़ सकता है. बैंकिंग और UPI ऐप्स को पूरी तरह हटाएं आपके बैंकिंग और पेमेंट ऐप्स सबसे ज्यादा संवेदनशील होते हैं इसलिए इन्हें सही तरीके से हटाना जरूरी है. बैंकिंग ऐप से लॉगआउट करें. UPI और डिजिटल वॉलेट अकाउंट बंद करें. सेव किए गए पासवर्ड भी हटाएं. सिर्फ ऐप अनइंस्टॉल करने से डेटा पूरी तरह खत्म नहीं होता इसलिए लॉगआउट जरूरी है. आखिर में फुल फैक्ट्री रिसेट जरूर करें जब सारे बैकअप और लॉगआउट पूरे हो जाएं तब फोन को फैक्ट्री रिसेट करें. इससे सभी फोटो और वीडियो डिलीट हो जाते हैं. ऐप्स और सेटिंग्स हट जाती हैं. अकाउंट और सिस्टम डेटा पूरी तरह साफ हो जाता है. बेहतर सुरक्षा के लिए कुछ लोग इसे दो बार भी करते हैं ताकि कोई डेटा बाकी न रहे. यह भी पढ़ें: अब डॉक्टर नहीं, AI बताएगा आपकी सेहत का हाल! Instagram-WhatsApp पर Meta ला रहा बड़ा अपडेट
    Click here to Read more
    Prev Article
    AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
    Next Article
    Chat Leak होने का डर खत्म? WhatsApp ला सकता है Text Messages के लिए View Once फीचर

    Related Tech Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment