चंद सेकेंड में देखते ही देखते आग का गोला बना प्लेन, पायलट और को-पायलट की मौत
4 hours from now
Plane Crash Video: डोमिनिकन रिपब्लिक के ला रोमाना हवाई अड्डे पर एक निजी जेट के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई. अधिकारियों के अनुसार विमान उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी का सामना करने के बाद वापस हवाई अड्डे की ओर लौटा था और आपातकालीन लैंडिंग का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान रनवे पर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक विमान में केवल दो पायलट सवार थे. दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई, जिससे स्थिति गंभीर हो गई. हालांकि, हवाई अड्डे पर तैनात अग्निशमन कर्मियों और बचाव दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कर दिया. स्थानीय प्रशासन ने दोनों पायलटों की मौत की पुष्टि की है। दुर्घटना के कारण हवाई अड्डे के कुछ परिचालन पर अस्थायी प्रभाव पड़ा, जबकि सुरक्षा एजेंसियों ने क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी. डोमिनिकन रिपब्लिक के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (जनरल डायरेक्टरेट ऑफ सिविल एविएशन) ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं. जांचकर्ता विमान की तकनीकी स्थिति, उड़ान रिकॉर्ड और आपातकालीन लैंडिंग के दौरान हुई परिस्थितियों का अध्ययन कर रहे हैं, ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके. अधिकारियों ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के कारणों को लेकर अंतिम निष्कर्ष सामने आएगा.
Click here to Read more

.png)