Raja Shivaji Box Office: 38वें दिन भी 'राजा शिवाजी' ने गाड़े झंडे, बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन
19 minutes ago
रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने से 4 करोड़ दूर है. आइए जानते हैं फिल्म ने 38वें दिन कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. 'राजा शिवाजी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को 10 लाख की कमाई की. शनिवार के मुकाबले फिल्म के कलेक्शन में इजाफा देखने को मिला है. शनिवार को फिल्म ने 7 लाख की कमाई की थी. रविवार को फिल्म को 52 शोज मिले और 36 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म का टोटल कलेक्शन 96.18 करोड़ हो गया है. ये भी पढ़ें- कंगना रनौत ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोलीं- सचिन तेंदुलकर-विराट कोहली से भी बेहतर परफॉर्म करेंगे फिल्म का वीक वाइज कलेक्शनफिल्म ने पहले दिन 13.51 करोड़ का कलेक्शन किया. पहले हफ्ते में फिल्म ने 52.65 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 24.30 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 12 करोड़ कमाए. चौथे हफ्ते में फिल्म ने 4.8 करोड़ कमाए. पांचवें हफ्ते में फिल्म ने 2.24 करोड़ कमाए. दुनियाभर में फिल्म का धमाका बता दें कि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 117.76 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं इंडिया में ग्रॉस 113.49 करोड़ की कमाई की. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 4.27 करोड़ कमाए. ये भी पढ़ें- शोएब इब्राहिम-दीपिका कक्कड़ पर एक के बाद एक आ रही परेशानी, बहन सबा के ससुर को भी आया स्ट्रोक, अब ऐसी है तबियत फिल्म में नजर आए ये स्टार्स फिल्म को रितेश देशमुख ने डायरेक्ट किया है. संतोश सिवान फिल्म के सिनेमेटोग्राफर हैं. वहीं उर्वशी सक्सेना फिल्म की एडिटर हैं. फिल्म 1 मई को रिलीज हुई थी. इस फिल्म में लीड रोल में रितेश देशमुख हैं. फिल्म में रितेश को छत्रपति शिवाजी महाराज के रोल में देखा गया. वहीं सलमान खान ने फिल्म में कैमियो रोल निभाया. वो फिल्म में जिवा महाला के किरदार में दिखे. वहीं फिल्म में भाग्यश्री, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, विद्या बालन, जेनेलिया डीसूज जैसे स्टार्स हैं. इस फिल्म से रितेश के 10 साल के बेटे राहिल ने भी डेब्यू किया है. फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म की कास्टिंग की भी काफी तारीफ हो रही है.
Click here to Read more


