Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    राजस्थान के जैसलमेर-जयपुर में रेतीले तूफान का अलर्ट:आंधी-बारिश से MP-UP समेत 7 राज्यों में गर्मी कम हुई, पारा 40°C से नीचे आया

    2 weeks ago

    1

    0

    वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाण, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, बिहार और ओडिशा में पिछले 15 दिन से चल रही भीषण गर्मी से राहत मिली है। इन राज्यों में पारा 40°C से नीचे पहुंच गया है। हालांकि महाराष्ट्र के विदर्भ वाले हिस्से में पारा अभी भी 44°C से ज्यादा चल रहा है। शनिवार को चंद्रपुर (चांदा) देश में सबसे गर्म रहा। यहां पारा 44.8°C रिकॉर्ड किया गया। इनके अलावा ब्रह्मपुरी और गोंदिया में भी पारा 44°C से ज्यादा रहा। इधर शनिवार को राजस्थान के 5 जिलों श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और सीकर में शनिवार दोपहर 3 बजे रेतीला तूफान आया। इसका असर करीब 200 वर्ग किलोमीटर के इलाके में रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस रेतीले तूफान की शुरुआत हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर से हुई थी। बवंडर को पाक की ओर से उठी तेज धूलभरी हवाओं ने रफ्तार दी थी। इस दौरान 56kmph की रफ्तार से आंधी चली। रेतीले तूफान के कारण दिन में अंधेरा छा गया। हवा के साथ आई रेत घरों में भर गई। IMD ने आज भी जैसलमेर और जयपुर में रेतीले तूफान का अलर्ट जारी किया है। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले नौतपा के दौरान सेहत का ख्याल रखने वाली ये खबर पढ़ लीजिए... जरूरत की खबर- गर्मियों में स्किन इन्फेक्शन: धूप, उमस और पसीने से बढ़ता स्किन रैश, डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें बचाव के 10 टिप्स नौतपा में देश के कई हिस्सों में तापमान 45°C से ऊपर पहुंच गया है। हाई टेम्परेचर और ह्यूमिडिटी बैक्टीरिया और फंगस के पनपने के लिए अनुकूल माहौल बनाते हैं। इससे दाद, खुजली और रैशेज जैसी समस्याएं बढ़ती हैं। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते लक्षणों को पहचानकर बचाव के सही उपाय किए जाएं। पूरी खबर पढ़ें… राज्यों से बारिश-रेतीले तूफान की तस्वीरें… मानसून 7 दिन में केरलम पहुंचेगा मौसम विभाग ने बताया कि मानसून अगले 7 दिनों में केरलम पहुंच सकता है। हालांकि विभाग ने इस साल मानसून के सामान्य से कमजोर रहने का अनुमान भी जताया है। IMD के मुताबिक जून से सितंबर तक देश में औसतन सामान्य से कम बारिश हो सकती है। इस बार मानसून सीजन में 78 सेंटीमीटर बारिश होने का अनुमान है। देश में सामान्य मानसूनी बारिश का औसत 87 सेंटीमीटर माना जाता है। मौसम विभाग ने कहा कि बिहार, यूपी में सामान्य बारिश हो सकती है, लेकिन बाकी कई हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। खासकर बारिश पर निर्भर खेती वाले इलाकों में मानसून कमजोर रह सकता है। अगले दो दिन के मौसम का हाल 1 जून: 2 जून: राज्यों से मौसम की खबरें… 1. राजस्थान: तीन दिन में पारा 12 डिग्री तक गिरा, आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट प्रदेश में बदले हुए मौसम के कारण पिछले 3 दिन में कई शहरों का पारा 12 डिग्री तक गिरा है। शनिवार को आए बवंडर के बाद आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट है। राज्य के 12 जिलों में आंधी-बारिश के चलते मौसम बदला रहेगा। प्रदेश में इस वेदर सिस्टम का असर 3 जून तक बने रहने की आशंका है। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    1000वें वनडे के लिए उतरी पाकिस्तान, जानें भारत ने खेले कितने ODI; देखें टॉप पर कौन
    Next Article
    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को लेकर राम चरण बोले- अपना करियर छोड़ दिया ताकि लोगों की...

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment