Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    1000वें वनडे के लिए उतरी पाकिस्तान, जानें भारत ने खेले कितने ODI; देखें टॉप पर कौन

    2 weeks ago

    1

    0

    PAK vs AUS 1st ODI: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है. पहला मैच आज (30 मई) रावलपिंडी में खेला जा रहा है. इस मैच के जरिए पाकिस्तान टीम अपने 1000वें वनडे मुकाबले के लिए मैदान पर उतरी है. पाकिस्तान इस आंकड़े को छूने वाली दुनिया की तीसरी टीम बन गई. तो आइए जानते हैं कि अब तक टीम इंडिया ने कितने वनडे खेले हैं और टॉप पर कौन सी टीम है. भारत ने खेले कितने वनडे? भारतीय क्रिकेट टीम ने अब तक 1075 वनडे खेल लिए हैं. सबसे ज्यादा 50 ओवर मुकाबले खेलने की लिस्ट में टीम इंडिया पहले पायदान पर है. वहीं ऑस्ट्रेलिया 1020 वनडे मैचों के साथ दूसरे नंबर पर है. अब पाकिस्तान भी 1000 वनडे खेलने वाली टीमों की लिस्ट में शामिल हो गई है. सबसे ज्यादा ODI खेलने वाली टीमें भारतीय क्रिकेट टीम- 1000 वनडे ऑस्ट्रेलिया- 1020 वनडे पाकिस्तान- 1000 वनडे सबसे ज्यादा वनडे जीतने वाली टीम भारत सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाली टीम है, लेकिन सबसे ज्यादा जीत के मामले में ऑस्ट्रेलिया पहले पायदान पर मौजूद है. फिर टीम इंडिया दूसरे और पाकिस्तान तीसरे नंबर पर है. ऑस्ट्रेलिया — 1019 मैचों में 617 जीतभारत — 1075 मैचों में 571 जीतपाकिस्तान — 999 मैचों में 527 जीत. पाकिस्तान को 1000 वनडे खेलने के लिए लगे 53 साल बता दें कि पाकिस्तान को 1000 वनडे खेलने के लिए 53 सालों का वक्त लगा. टीम ने पहला 50 ओवर मुकाबला 1973 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. पाकिस्तान ने 12 वनडे वर्ल्ड कप खेल लिए हैं. टीम ने पहला वर्ल्ड कप 1975 में खेला था. टीम ने अब तक सिर्फ 1 वनडे वर्ल्ड कप का खिताब 1992 में इमरान खान की कप्तानी में जीता. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बाकी दोनों वनडे वनडे सीरीज के बाकी दो मैच क्रमश: 02 जून और 04 को खेले जाएंगे. बाकी के दोनों ही मुकाबले लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाएंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि घरेलू सीरीज में पाकिस्तान टीम कैसा प्रदर्शन करती है. यह भी पढ़ें: RCB vs GT Final: बेंगलुरू या गुजरात, फाइनल में किसका साथ देगी अहमदाबाद की पिच? देखें सबसे बड़ा प्रिडिक्शन
    Click here to Read more
    Prev Article
    दूसरे टी20 में बुरी तरह हारा भारत, इंग्लैंड के आगे टीम इंडिया के धुरंधरों ने टेके घुटने
    Next Article
    राजस्थान के जैसलमेर-जयपुर में रेतीले तूफान का अलर्ट:आंधी-बारिश से MP-UP समेत 7 राज्यों में गर्मी कम हुई, पारा 40°C से नीचे आया

    Related Sport Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment