Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    रोनाल्डो की टीम एशियन चैंपियंस लीग 2 का फाइनल हारी:अल नासिर एक भी गोल नहीं कर सकी, गाम्बा ओसाका ने 1-0 से हराया

    4 weeks ago

    1

    0

    दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम अल नासिर एशियाई चैंपियंस लीग 2 का फाइनल हार गई। जापान के क्लब गाम्बा ओसाका ने उसे 1-0 से हराया। मैच में ज्यादा समय गेंद पर पोजिशन और कई मौके मिलने के बावजूद रोनाल्डो और उनके साथी एक भी गोल नहीं कर सके। दिसंबर 2022 में अल नासिर से जुड़े रोनाल्डो के पास हाफटाइम से पहले बराबरी का सुनहरा मौका था, लेकिन जोआओ फेलिक्स के क्रॉस पर उनका क्लोज-रेंज हेडर गोलपोस्ट के बाहर चला गया। विक्ट्री सेलिब्रेशन के 2 फोटो देखिए डेनिज हैमट ने दागा इकलौता गोल मैच का इकलौता गोल फर्स्ट हाफ में गाम्बा ओसाका के तुर्की फॉरवर्ड डेनिज हैमट ने किया। उन्होंने 30वें मिनट में डी-एरिया के अंदर से लो-शॉट मारकर गेंद नेट के निचले कोने में पहुंचाई। लंबी VAR जांच के बाद गोल को सही माना गया। हाफटाइम पर चोटिल होकर बाहर हुए मैच विनर हैमट ने कहा, 'मैं गोल करके टीम की मदद करने से बेहद खुश हूँ। दूसरी छमाही में बेंच पर बैठकर मैच देखना काफी तनावपूर्ण था, लेकिन मुझे अपने साथियों पर गर्व है जिन्होंने शानदार डिफेंस किया। अब जश्न मनाने का समय है।' जोआओ फेलिक्स भी मौका चूके चेल्सी से पिछले साल जुलाई में अल नासिर से जुड़े जोआओ फेलिक्स ने मैच खत्म होने से 13 मिनट पहले बॉक्स के बाहर से दमदार लो-शॉट लिया, लेकिन गेंद गोलपोस्ट से टकराकर लौट आई। यहां अल नासिर की किस्मत ने साथ नहीं दिया। नासिर ने हफ्ते सऊदी प्रो-लीग जीतने का मौका गंवाया यह हफ्ता अल नासिर के फैंस के लिए निराशाजनक रहा। 5 दिन पहले टीम 2019 के बाद पहली बार सऊदी प्रो लीग जीतने के करीब थी, लेकिन इंजरी टाइम में गोल खाने से खिताब का फैसला आखिरी मैच-डे तक पहुंच गया। हालांकि, अल नासिर के पास अभी भी सऊदी प्रो लीग जीतने का मौका है। टीम अंक तालिका में अल-हिलाल से 2 अंक आगे है। गुरुवार को दमाक के खिलाफ आखिरी मुकाबला जीतकर वह ट्रॉफी अपने नाम कर सकती है। ------------------------------------------------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति विक्की कौशल के बर्थडे पर कैटरीना ने शेयर किया प्यार भरा पोस्ट, बेटे विहान की क्यूट झलक ने जीता फैंस का दिल
    Next Article
    BGMI 4.4 Update Release Date, Theme Mode, Powers and More

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment