Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Rice Cooking Tips: खिले-खिले चावल बनाने की एकदम आसान ट्रिक, कुकर में लगाएं बस इतनी सीटी

    9 hours ago

    1

    0

    How To Make Perfect Fluffy Rice In A Pressure Cooker: चावल भारतीय रसोई का अहम हिस्सा हैं, लेकिन कई बार इन्हें बनाते समय एक आम समस्या सामने आती है. कभी चावल जरूरत से ज्यादा गल जाते हैं, तो कभी उनमें पानी ज्यादा रह जाता है. नतीजा यह होता है कि चावल चिपचिपे हो जाते हैं और दाने अलग-अलग नहीं दिखते. अगर आप भी हर बार खिले-खिले चावल बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए किसी खास तकनीक की नहीं, बल्कि सही पानी और सही सीटी की जरूरत होती है. कुकिंग एक्सपर्ट के अनुसार, प्रेशर कुकर में चावल बनाते समय सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धोना और भिगोना जरूरी है. बासमती चावल को कम से कम 30 से 45 मिनट तक पानी में भिगोकर रखने से उसके दाने अच्छी तरह फूलते हैं और पकने के बाद अलग-अलग दिखाई देते हैं. कितना पानी डालें? खिले-खिले चावल बनाने में पानी का अनुपात सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. अगर चावल को 30 मिनट या उससे ज्यादा समय तक भिगोया गया है, तो 1 कप चावल के लिए लगभग 1.5 कप पानी पर्याप्त माना जाता है. वहीं अगर चावल सिर्फ 15 से 20 मिनट के लिए भिगोए गए हैं, तो 2 कप पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है. पानी की मात्रा ज्यादा होने पर चावल गीले और चिपचिपे हो सकते हैं, जबकि कम पानी डालने पर वे अधपके या सख्त रह सकते हैं. कुकर में कितनी सीटी लगाएं? यही वह सवाल है जो ज्यादातर लोगों के मन में रहता है . बासमती या सामान्य सफेद चावल के लिए 3 से 4 सीटी पर्याप्त मानी जाती हैं. पहली सीटी मध्यम आंच पर आने दें और इसके बाद गैस को धीमा कर दें बाकी की सीटी धीमी आंच पर लगने दें. सीटी पूरी होने के बाद गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर अपने आप निकलने दें. जल्दबाजी में प्रेशर रिलीज करने से चावल का टेक्सचर खराब हो सकता है. इसे भी पढ़ें: Summer Superfood Sattu: पीएम मोदी ने भीषण गर्मी से बचने के लिए सत्तू को बताया रामबाण, शेफ कुणाल कपूर ने बताई रेसिपी ये छोटी ट्रिक भी आएगी काम कई लोग चावल को कुकर में डालने से पहले हल्का सा भून लेते हैं. अगर आप चाहें तो थोड़ा घी या तेल गर्म करके उसमें चावल को 1 से 2 मिनट तक हल्का भून सकते हैं। इससे चावल के दाने और भी ज्यादा अलग-अलग बनते हैं और उनका स्वाद भी बेहतर हो जाता है। आखिर में क्या करें? कुकर खुलने के बाद चावल को तुरंत चलाने की बजाय 10 से 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. इसके बाद चम्मच की जगह फोर्क से हल्के हाथों से चावल को फुलाएं. इससे दाने टूटते नहीं हैं और चावल खूबसूरती से खिले हुए नजर आते हैं. अगर अगली बार आप प्रेशर कुकर में चावल बना रहे हैं, तो बस सही पानी का अनुपात रखें, चावल को पहले भिगो लें और 3 से 4 सीटी का नियम अपनाएं. इससे हर बार आपके चावल बिल्कुल खिले-खिले और दानेदार बनेंगे. इसे भी पढ़ें: Kanpur Famous Mohan Khasta: घर में आसानी से कैसे बनाएं कानपुर के फेमस मोहन खस्ते, एक क्लिक में जान लीजिए रेसीपी
    Click here to Read more
    Prev Article
    Dal Paratha Recipe: रात की दाल बच गई है? फेंकने से अच्छा नाश्ते में ऐसे बनाएं क्रिस्पी पराठे
    Next Article
    Healthy Indian Snacks: चिप्स-नमकीन को मारो गोली! बिना वजन बढ़ाए भूख मिटाएंगे भारत के ये 6 पारंपरिक स्नैक्स

    Related Life Style Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment