सिंघार बोले-रिटर्निंग ऑफिसर ने कहा कि मुझे नौकरी करना है:दिल्ली में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेस; पार्टी विधायक राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालेंगे
10 hours ago
दिल्ली में मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही है। इसमें नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- जब किसी ने रिटर्निंग अफसर से पूछा कि आपने ऐसा क्यों किया तो वे बोले कि मुझे नौकरी करना है। मुझे मालूम है कि मैंने गलती की है लेकिन मुझे नौकरी करनी है। उधर, मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक आज दिल्ली पहुंचे हैं। वे कुछ देर में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालेंगे। उधर, नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी होगी। कांग्रेस को उम्मीद है कि अदालत से उसे राहत मिल सकती है। दरअसल, नटराजन का नामांकन पत्र 9 जून को स्क्रूटनी के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद शर्मा ने खारिज कर दिया था। भाजपा उम्मीदवार महेश केवट और पार्टी नेताओं ने मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराई थी। भाजपा का आरोप है कि मीनाक्षी ने अपने चुनावी हलफनामे (फॉर्म 26) में तेलंगाना की एक अदालत में लंबित एक कानूनी मामले की जानकारी छिपाई है। सुप्रीम कोर्ट का रुख तय करेगा चुनाव प्रक्रिया पर असर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कांग्रेस तर्क रख सकती है कि नामांकन रद्द करने की कार्रवाई प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के अनुसार नहीं है। वहीं, भाजपा और निर्वाचन पक्ष रिटर्निंग अधिकारी के निर्णय को नियमों के अनुरूप बताएंगे। अदालत का रुख तय करेगा कि चुनाव प्रक्रिया पर इसका कोई असर पड़ेगा या नहीं। मामले के मिनट टु मिनट के अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…
Click here to Read more

