Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    शिमला में NEET पेपर मामले में SFI का प्रदर्शन:पुलिस और छात्रों में धक्का-मुक्की, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मांगा इस्तीफा, केंद्र के खिलाफ नारेबाजी

    4 hours ago

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के स्कैंडल प्वाइंट पर आज (गुरुवार को) स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। नीट पेपर मामले में SFI ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और एसएफआई कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने हालात को बिगड़ता देख सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और बसों में बैठाकर वहां से ले जाया गया। डीसी शिमला ने पहले ही स्कैंडल प्वाइंट को प्रदर्शन के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर रखा था, बावजूद इसके प्रदर्शनकारियों ने वहां प्रवेश किया। बॉक्स: NEET मामला क्या है और क्यों हो रहा विरोध बता दें कि NEET (नेशनल इलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) देशभर में मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। हाल ही में इस परीक्षा से जुड़े पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं, जिसके बाद कई राज्यों में छात्र संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज शिमला में भी एसएफआई कार्यकर्ताओं ने रोष जाहिर किया। एसएफाई ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा नहीं देने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। छात्र संगठनों का आरोप है कि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी और कथित लीक मामलों ने लाखों छात्रों के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। SFI के प्रदर्शन के PHOTOS..
    Click here to Read more
    Prev Article
    राम मंदिर में ₹7 करोड़ चढ़ावे की चोरी का आरोप:पूर्व अकाउंट इंचार्ज बोले- चंपत राय से शिकायत की तो हटा दिया, CCTV फुटेज डिलीट कराए
    Next Article
    मणिपुर के कामजोंग में गोलाबारी, 2 की मौत:कई घरों में आग लगाई; एक दिन पहले 6 नगा लोगों के शव मिले थे

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment