श्रीलंका सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, राहुल द्रविड़ के बेटे को मिली जगह; देखें कौन बना कप्तान
3 hours ago
India U19 Squad For Sri Lanka: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की जूनियर क्रिकेट कमेटी ने गुरुवार (11 जून) को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले वनडे और मल्टी डे मैचों के लिए भारत की अंडर-19 टीम का एलान कर दिया है. दोनों ही सीरीज के लिए अलग-अलग 15 सदस्यीय टीम जारी की गई है. पहले 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी. इसके बाद 2 मैचों की मल्टी-डे सीरीज होगी. वनडे सीरीज के स्क्वॉड में पूर्व भारतीय खिलाड़ी और पूर्व भारतीय हेड कोच राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को भी चुना गया है. सीरीज की शुरुआत 04 जुलाई से होगी, जब पहला वनडे खेला जाएगा. वहीं अंतिम मैच 09 जुलाई को होगा. फिर 13 जुलाई से मल्टी-डे सीरीज की शुरुआत होगी. इसके बाद दूसरा मल्टी-डे मैच 20 जुलाई से शुरू होगा. वनडे सीरीज के मैच हम्बनटोटा में होंगे. वहीं मल्टी-डे सीरीज का पहला मैच गाले और दूसरा कोलंबो में होगा. 🚨 News 🚨India Men's U19 squads for Sri Lanka series announced.More Details 🔽https://t.co/tGJ7FRywxK — BCCI (@BCCI) June 11, 2026 दोनों ही सीरीज के लिए यशवर्धन सिंह चौहान को कप्तान बनाया गया है. लक्ष्य रायचंदानी को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. रजत बघेल और अन्वय द्रविड़ को वनडे टीम में विकेटकीपर के रूप में चुना गया है. मानव कृष्णा और आर्यन संदेश सकपाल को मल्टी डे मैचों के लिए विकेटकीपर चुना गया है. वनडे सीरीज के लिए भारत का अंडर-19 स्क्वॉड सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), यशवर्धन सिंह चौहान (कप्तान), विनीत वीके, अर्जुन राजपूत, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल (विकेटकीपर), अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अनमोलजीत सिंह, वुटकुरी यशवीर गौड़, रोहित अनिल यादव, शाविन वी, काव्या परेश पटेल, मोहित उलवा, इशान सूद. मल्टी-डे सीरीज के लिए भारत का अंडर-19 स्क्वॉड सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), यशवर्धन सिंह चौहान (कप्तान), पटेल कुश, मनल चौहान, कुशाग्र ओझा, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), आर्यन संदेश सकपाल (विकेटकीपर), हेमचुदेशन जे, बीके किशोर, रोहित अनिल यादव, काव्या परेश पटेल, प्रियांशु सिंह, प्रणव राघवेंद्र, चिगुरुपति वेंकट. भारत बनाम श्रीलंका वनडे सीरीज शेड्यूल (अंडर-19) पहला वनडे- 04 जुलाई, हम्बनटोटा दूसरा वनडे- 06 जुलाई, हम्बनटोटा तीसरा वनडे- 09 जुलाई, हम्बनटोटा भारत बनाम श्रीलंका मल्टी-डे मैच सीरीज शेड्यूल (अंडर-19) पहला मैच- 13 से 16 जुलाई, गाले दूसरा मैच- 20 से 23 जुलाई, कोलंबो. यह भी पढ़ें: टीम इंडिया ने वनडे में अफगानिस्तान को दिया 350 का लक्ष्य, गायकवाड़-तिलक की फिफ्टी, वैभव सूर्यवंशी ने भी दिखाया दम
Click here to Read more

.jpeg)