टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर, कब और कहां देख पाएंगे लाइव? जानें सारी डिटेल्स
3 hours ago
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच वॉर्मअप मैच खेला जाएगा. यह इतिहास का सबसे बड़ा महिला टी20 वर्ल्ड कप है, क्योंकि पहली बार इसमें 12 टीम भाग ले रही हैं. मगर टूर्नामेंट शुरू होने से पहले आज टीम इंडिया को वॉर्मअप मुकाबले में पूर्व चैंपियन वेस्टइंडीज की चुनौती से पार पाना होगा. टी20 वर्ल्ड कप के वॉर्मअप मुकाबले 6 जून से शुरू हो गए थे, लेकिन भारतीय टीम आज पहली बार मैदान में उतरेगी. विश्व कप शुरू होने से पहले टीम इंडिया को 2 वॉर्मअप मैच खेलने हैं. पहला आज वेस्टइंडीज के खिलाफ और दूसरा 10 जून को इंग्लैंड के खिलाफ खेला जाएगा. यहां जान लीजिए आज भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर कितने बजे शुरू होगी? कितने बजे शुरू होगा मैच? भारत और वेस्टइंडीज का वॉर्मअप मैच कार्डिफ में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. किस चैनल पर आएगा लाइव? टीम इंडिया का यह वॉर्मअप मैच स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर प्रसारित होगा. लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी. इसके अलावा ICC के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और ICC.tv पर भी भारत और वेस्टइंडीज का वॉर्मअप मैच लाइव देखा जा सकता है. भारत का पूरा शेड्यूल 14 जून - भारत बनाम पाकिस्तान 17 जून - भारत बनाम नीदरलैंड्स 21 जून - भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 25 जून - भारत बनाम बांग्लादेश 28 जून - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वाड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रीग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव यह भी पढ़ें: रिटायरमेंट के सवाल पर रिपोर्टर पर भड़कीं हरमनप्रीत कौर, कर दी बोलती बंद, वीडियो वायरल 'मैं टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता हूं', टीम इंडिया में जगह मिलने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने जाहिर की बड़ी ख्वाहिश
Click here to Read more

