टीम इंडिया ने वनडे में अफगानिस्तान को दिया 350 का लक्ष्य, गायकवाड़-तिलक की फिफ्टी, वैभव सूर्यवंशी ने भी दिखाया दम
4 hours ago
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 349 रन बना दिए हैं. ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा और प्रभसिमरन सिंह की अर्धशतकीय पारी की बदौलत इंडिया ए की टीम बड़े स्कोर तक पहुंच पाई. सूर्यांश शेडगे ने एक बार फिर दमदार बल्लेबाजी करते हुए 40 रनों का योगदान दिया. बताते चलें की बारिश के चलते मैच में प्रत्येक पारी में ओवरों की संख्या घटाकर 49 कर दी गई है. भारतीय पारी की शुरुआत प्रभसिमरन सिंह और वैभव सूर्यवंशी ने की. दोनों ने टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई और 7 ओवरों में ही टीम का स्कोर 70 के पार था. वैभव 22 गेंद में 44 रन बनाकर आउट हो गए और सबसे विचित्र बात यह रही की वैभव ने अपनी पारी में 9 चौके लगाए लेकिन एक भी सिक्स नहीं लगाया. गायकवाड़-तिलक-प्रभसिमरन चमके इंडिया ए के बड़े स्कोर की नींव प्रभसिमरन सिंह ने रखी, जिन्होंने 69 गेंद में 84 रन की पारी खेली और इस पारी में 14 चौके लगाए. प्रियांश आर्य लगातार दूसरे मैच में बड़ा स्कोर नहीं कर पाए. मगर पिछले मैच के शतकवीर ऋतुराज गायकवाड़ ने एक बार फिर दम दिखाते हुए 66 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. दूसरी ओर कप्तान तिलक वर्मा ने लगातार दूसरे मैच में फिफ्टी लगाते हुए 66 रन बनाए. दोनों के बीच 78 रनों की पार्टनरशिप हुई. अफगानिस्तान की ओर से अब्दुल्ला अहमदजई ने खूब कहर बरपाया और 5 विकेट लिए. फरमानुल्लाह सैफी बहुत महंगे साबित हुए, लेकिन 3 बल्लेबाजों को आउट करने में सफलता पाई. कप्तान इमरान मीर और खलील गुरबाज ने भारतीय बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया, लेकिन अन्य गेंदबाजी काफी महंगे साबित हुए. यह ट्राई सीरीज का दूसरा मैच है और अफगानिस्तान अपना पहला मैच खेल रही है. सीरीज के पहले मुकाबले में इंडिया ए ने श्रीलंका ए को हराया था. यह भी पढ़ें: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का नया अवतार देख दुनिया हैरान, बदल लिया लंबे-लंबे छक्के मारने वाला स्टाइल Women’s T20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान मैच में हरमनप्रीत कौर का पहला रन ही होगा सबसे खास, टूट जाएगा बड़ा रिकॉर्ड
Click here to Read more

.jpeg)