ट्राई सीरीज- अफगानिस्तान-ए ने इंडिया-ए को 4 रन से हराया:डकवर्थ-लुईस मैथड से फैसला हुआ; भारत के 3 बैटर्स की फिफ्टी काम नहीं आई
18 hours ago
अफगानिस्तान-ए ने श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई नेशन सीरीज के दूसरे मैच में आज इंडिया-ए को 4 रन से हरा दिया। यह मैच दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। पहले बैटिंग करते हुए इंडिया-ए ने इस मुकाबले में 49 ओवर में 349 रन बनाए। बारिश की वजह से अफगानिस्तान-ए को 38 ओवर में 294 रन का टारगेट मिला। 25.2 ओवर में टीम का स्कोर 2 विकेट पर 177 रन था। इसके बाद बारिश आ गई और खेल शुरू नहीं हुआ। डकवर्थ लुईस नियम से अफगानिस्तान ने मैच को 4 रन से जीत लिया। इमरान-बहीर के बीच नाबाद 108 रन की साझेदारी अफगानिस्तान-ए की शुरुआत अच्छी रही। हसन इसाखिल ने 29 गेंदों में 34 रन बनाए और पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़े। हालांकि 7.6 ओवर में अरशद खान ने उन्हें आउट कर इंडिया-ए को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद अनुकूल रॉय ने खालिद तनिवाल (2) को LBW कर स्कोर 69/2 कर दिया। मुश्किल समय में कप्तान इमरान मीर और बहीर शाह ने जिम्मेदारी संभाली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 108 रन की साझेदारी की। इमरान मीर ने 70 गेंदों पर 75 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं बहीर शाह ने 52 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने 22 बॉल पर 44 रन बनाए इससे पहले, भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने 22 बॉल पर 44 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने बॉलर्स फ्रेंडली कंडीशंस में प्रभसिमरन सिंह के साथ 43 बॉल पर 74 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। 3 भारतीय बैटर्स ने फिफ्टी लगाई भारतीय टीम की ओर से ओपनर प्रभसिमरन सिंह (84 रन), ऋतुराज गायकवाड (66 रन) और तिलक वर्मा (66 रन) ने अर्धशतक लगाए। सूर्यांश शेडगे ने 40 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर से अब्दुल्लाह अहमदजई ने 5 विकेट झटके। फरमनुल्लाह सफी को 3 सफलताएं मिलीं। एक विकेट कप्तान इमरान मीर को मिला। दोनों टीमों के प्लेइंग-XI इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विपराज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज। अफगानिस्तान-ए: इमरान मीर (कप्तान), हसन इसाखिल, खालिद तनिवाल, इजाज अहमद अहमदजई, बहीर शाह, इशाक रहीमी (विकेटकीपर), खलिल गुरबाज, जहिर खान, अब्दुल्लाह अहमदजई, मोहम्मद इब्राहिम और फरमनुल्लाह सफी।
Click here to Read more

.jpeg)