Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    ट्राई सीरीज-अफगानिस्तान-ए ने इंडिया-ए को 4 रन से हराया:इमरान-बहीर के अर्धशतक, अब्दुल्लाह को 5 और फरमनुल्लाह को 3 विकेट

    19 hours ago

    1

    0

    अफगानिस्तान-ए ने श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई नेशन सीरीज के दूसरे मैच में आज इंडिया-ए को 4 रन से हरा दिया। यह मैच दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। पहले बैटिंग करते हुए इंडिया-ए ने इस मुकाबले में 49 ओवर में 349 रन बनाए। बारिश की वजह से अफगानिस्तान-ए को 38 ओवर में 294 रन का टारगेट मिला। 25.2 ओवर में टीम का स्कोर 2 विकेट पर 177 रन था। इसके बाद बारिश आ गई और खेल शुरू नहीं हुआ। डकवर्थ लुईस नियम से अफगानिस्तान ने मैच को 4 रन से जीत लिया। वैभव सूर्यवंशी ने 22 बॉल पर 44 रन बनाए भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने 22 बॉल पर 44 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने बॉलर्स फ्रेंडली कंडीशंस में प्रभसिमरन सिंह के साथ 43 बॉल पर 74 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। 3 भारतीय बैटर्स ने फिफ्टी लगाई भारतीय टीम की ओर से ओपनर प्रभसिमरन सिंह (84 रन), ऋतुराज गायकवाड (66 रन) और तिलक वर्मा (66 रन) ने अर्धशतक लगाए। सूर्यांश शेडगे ने 40 रन बनाए। अफगानिस्तान की ओर से अब्दुल्लाह अहमदजई ने 5 विकेट झटके। फरमनुल्लाह सफी को 3 सफलताएं मिलीं। एक विकेट कप्तान इमरान मीर को मिला। दोनों टीमों के प्लेइंग-XI इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विपराज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज। अफगानिस्तान-ए: इमरान मीर (कप्तान), हसन इसाखिल, खालिद तनिवाल, इजाज अहमद अहमदजई, बहीर शाह, इशाक रहीमी (विकेटकीपर), खलिल गुरबाज, जहिर खान, अब्दुल्लाह अहमदजई, मोहम्मद इब्राहिम और फरमनुल्लाह सफी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुणे में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन शुरू:शिक्षा घोषणापत्र जारी करेगी; अभिजीत बोले- मोदी के साथ मेरी तस्वीर AI जनरेटेड
    Next Article
    इवेंट में अक्षय कुमार को कहा गया फ्लॉप एक्टर:मजाकिया अंदाज में दिया जवाब; रिटायरमेंट पर कहा- मरने से 5 मिनट पहले तक काम करना चाहिए

    Related खेल Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment