Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    देहरादून में BJP नेता के मर्डर के बाद बवाल:मीडिया-पुलिस पर पथराव; 3 घर-ट्रैक्टर जलाए, हालात काबू करने पहुंची ITBP

    15 hours ago

    1

    0

    देहरादून के बैरागीवाला गांव में हिंदू और मुस्लिम पक्ष के बीच हुए विवाद में भाजपा से जुड़े विनोद कुमार की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर आईटीबीपी को बुलाया गया है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च भी निकाला जा रहा है। रविवार को गुस्साई भीड़ ने देहरादून-हरबर्टपुर हाईवे, जो हिमाचल प्रदेश को जोड़ता है, जाम कर दिया। मौके पर आला अधिकारी लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। मृतक की पत्नी ने आरोपियों के घर पर ईंटें फेंकीं, जिन्हें पुलिस ने वहां से हटा दिया। इससे पहले गुस्साए लोगों ने आरोपियों के 3 घरों और एक ट्रैक्टर में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस और मीडिया पर भी पथराव किया गया। इस दौरान एसपी सिटी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। भीड़ ने पुलिस अधिकारियों के साथ अभद्रता भी की। हालात बिगड़ते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद गांव में भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई। किसी भी बाहरी व्यक्ति के गांव में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। कुछ समय के लिए इंटरनेट सेवा भी बंद की गई थी, जिसे करीब तीन घंटे बाद बहाल कर दिया गया। प्रशासन ने मुख्य आरोपी के घर की बाउंड्री वॉल और दुकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है, लेकिन ग्रामीण पूरे मकान को गिराने की मांग पर अड़े हैं। हत्या के मामले में 12 नामजद और 30-35 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। तस्वीरें देखिए- 3 पॉइंट में पूरा विवाद… 1. खेत में पानी लगाने और पैसे को लेकर हुआ विवाद- विकासनगर के सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में एक विशेष समुदाय के परिवार और पीड़ित परिवार के बीच विवाद चल रहा था। मृतक के पिता के अनुसार, घटना से एक दिन पहले सेटरिंग के 14 हजार रुपए के लेन-देन को लेकर बातचीत हुई थी। शनिवार शाम को जब उनके बेटे ने पैसे दिए, तो वहां भीड़ जमा हो गई और लोगों को भड़काया गया। इसी दौरान खेत के कुलावे (ट्यूबवेल) से पानी डालने को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। 2. एक की मौत, 3 घायल- हमले में सिर पर हथौड़ा लगने से विनोद कुमार की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद रविवार सुबह इलाके में तैनाव फैल गया। 3. भारी तनाव और PAC- घटना के बाद सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल और पीएसी (PAC) तैनात कर दी गई है। देहरादून में मर्डर के बाद बवाल से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉक से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    India Women vs Pakistan Women Live Score: टीम इंडिया ने जीती टॉस की बाजी, पाकिस्तान की पहले फील्डिंग
    Next Article
    Reels देखना नहीं रहा खतरे से खाली! इस तरीके से आपको टारगेट कर सकते हैं हैकर

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment