Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    देहरादून में BJP नेता के मर्डर के बाद बवाल:मीडिया-पुलिस पर पथराव; 3 घर-ट्रैक्टर जलाए, मुख्य आरोपी का पूरा घर धवस्त

    15 hours ago

    1

    0

    देहरादून के बैरागीवाला गांव में हिंदू और मुस्लिम पक्ष के बीच हुए विवाद में भाजपा नेता विनोद कुमार की हत्या के बाद भड़का बवाल देर शाम तक जारी रहा। दिन में आरोपियों के घरों और ट्रैक्टर में आगजनी, पथराव और पुलिस लाठीचार्ज की घटनाओं के बाद हालात संभालने के लिए गांव में आईटीबीपी, पीएसी और भारी पुलिस बल तैनात किया गया। क्षेत्र में लगातार फ्लैग मार्च भी निकाला गया। हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने देहरादून-हरबर्टपुर हाईवे को जाम कर दिया था, जिससे हिमाचल प्रदेश जाने वाला मार्ग भी प्रभावित हुआ। करीब साढ़े पांच घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद प्रशासन के आश्वासन पर हाईवे को देर शाम खुलवा दिया गया। प्रशासन मुख्य आरोपी की दुकान और बाउंड्री वॉल पर बुलडोजर कार्रवाई कर चुका है, जबकि ग्रामीण पूरे मकान को ध्वस्त करने की मांग कर रहे हैं। हत्या के मामले में 12 नामजद और 30-35 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी बनी हुई है। तस्वीरें देखिए- 3 पॉइंट में पूरा विवाद… 1. खेत में पानी लगाने और पैसे को लेकर हुआ विवाद- विकासनगर के सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में एक विशेष समुदाय के परिवार और पीड़ित परिवार के बीच विवाद चल रहा था। मृतक के पिता के अनुसार, घटना से एक दिन पहले सेटरिंग के 14 हजार रुपए के लेन-देन को लेकर बातचीत हुई थी। शनिवार शाम को जब उनके बेटे ने पैसे दिए, तो वहां भीड़ जमा हो गई और लोगों को भड़काया गया। इसी दौरान खेत के कुलावे (ट्यूबवेल) से पानी डालने को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। 2. एक की मौत, 3 घायल- हमले में सिर पर हथौड़ा लगने से विनोद कुमार की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद रविवार सुबह इलाके में तैनाव फैल गया। 3. भारी तनाव और PAC- घटना के बाद सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल और पीएसी (PAC) तैनात कर दी गई है। देहरादून में मर्डर के बाद बवाल से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉक से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Personality test: The key you pick reveals if you are logical, intuitive or empathetic while solving problems
    Next Article
    विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप- मंधाना की 34 बॉल में फिफ्टी:हरमनप्रीत के साथ अर्धशतकीय साझेदारी भी की; पाकिस्तान के खिलाफ भारत का स्कोर-104/2

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment