दिल्ली में बारिश के चलते फ्लाइट्स लेट:मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश से 4 मौतें; यूपी के हाथरस में सड़कें डूबीं, 54 जिलों में अलर्ट
5 hours ago
दिल्ली में शनिवार सुबह बारिश के चलते कई फ्लाइट्स लेट हुईं। इंडिगो एयरलाइंस ने X पर पोस्ट करके कहा- खराब मौसम की वजह से उड़ानों के समय पर असर पड़ा है। हम मौसम पर लगातार नजर रख रहे हैं। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में शुक्रवार को आंधी-बारिश में एक ही परिवार के 3 लोगों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। यूपी के हाथरस में कोतवाली सदर में पानी भर गया। सड़कें डूबी गईं। आज 54 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। 40 से 50kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। गुजरात को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में प्री-मानसून का असर है। राजस्थान में शुक्रवार को अलवर, कोटपूतली-बहरोड़, श्रीगंगानगर में बारिश के साथ ओले गिरे। मानसून की झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में एंट्री हो गई।। अगले 3 दिन में मानसून के छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश पहुंचने संभावना है। 4 जून को केरलम में दस्तक देने के बाद मानसून 9 दिन में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है। मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून राज्यों से मौसम की तस्वीरें… 6 राज्यों में गर्मी का असर, पारा 40°C पार राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मध्य प्रदेश के कई शहरों में शुक्रवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। राजस्थान के श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा 44.2°C तापमान रहा। वहीं महाराष्ट्र के वर्धा और अकोला में 43.5°C और तेलंगाना के आदिलाबाद में 43.2°C दर्ज किया गया। अगले दो दिन के मौसम का हाल 14 जून: 15 जून: राज्यों में मौसम का हाल… 1. राजस्थान: आज 23 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, जयपुर सहित कई जिलों में पारा गिरा राजस्थान के 23 जिलों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। शुक्रवार को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर और चूरू के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। श्रीगंगानगर और चूरू में ओले भी गिरे। बारिश और ओले के कारण तापमान में 8 डिग्री तक गिरावट हुई। पूरी खबर पढ़ें.. 2. मध्य प्रदेश: 5 जिलों में आंधी, 33 में बारिश का अलर्ट; प्रदेश में 15 से 18 जून के बीच आएगा मानसून मध्य प्रदेश में मानसून 15 से 18 जून के बीच आ सकता है। इससे पहले प्रदेश में प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी है। तेज आंधी, बारिश के साथ ओले भी गिर रहे हैं। शनिवार को 5 जिलों में आंधी, 33 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… 3. उत्तर प्रदेश: 4 शहरों में बारिश, कोतवाली में पानी भरा; हाथरस में सड़कें डूबीं यूपी में प्री-मानसून एक्टिव है। शनिवार सुबह कानपुर, हाथरस, फतेहपुर और उन्नाव में जोरदार बारिश हुई। हाथरस में कोतवाली सदर में पानी भर गया। सड़कें डूबी गईं। आज 54 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। कई जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है। 40 से 50kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Click here to Read more

.png)