Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    दिल्ली में बारिश के चलते फ्लाइट्स लेट:मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश से 4 मौतें; यूपी में तूफान के साथ ओले गिर सकते हैं

    5 hours ago

    1

    0

    दिल्ली में शनिवार सुबह बारिश के चलते कई फ्लाइट्स लेट हुईं। इंडिगो एयरलाइंस ने X पर पोस्ट करके कहा- खराब मौसम की वजह से उड़ानों के समय पर असर पड़ा है। हम मौसम पर लगातार नजर रख रहे हैं। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में शुक्रवार को आंधी-बारिश में एक ही परिवार के 3 लोगों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। यूपी के हाथरस में कोतवाली सदर में पानी भर गया। सड़कें डूबी गईं। आज 54 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। 40 से 50kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। गुजरात को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में प्री-मानसून का असर है। राजस्थान में शुक्रवार को अलवर, कोटपूतली-बहरोड़, श्रीगंगानगर में बारिश के साथ ओले गिरे। मानसून की झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में एंट्री हो गई।। अगले 3 दिन में मानसून के छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश पहुंचने संभावना है। 4 जून को केरलम में दस्तक देने के बाद मानसून 9 दिन में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है। मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून राज्यों से मौसम की तस्वीरें… 6 राज्यों में गर्मी का असर, पारा 40°C पार राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मध्य प्रदेश के कई शहरों में शुक्रवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। राजस्थान के श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा 44.2°C तापमान रहा। वहीं महाराष्ट्र के वर्धा और अकोला में 43.5°C और तेलंगाना के आदिलाबाद में 43.2°C दर्ज किया गया। अगले दो दिन के मौसम का हाल 14 जून: 15 जून:
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिकी हमलों से ईरान के भीतर कितना नुक़सान हुआ है?
    Next Article
    Aaj Ka Ank Jyotish 13 June 2026: मूलांक 1 से 9 के लिए 13 जून का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत अंक राशिफल

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment