Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    दिल्ली में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस कुछ देर में:पार्टी विधायक राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालेंगे; नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

    9 hours ago

    1

    0

    मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक आज दिल्ली पहुंचे हैं। वे कुछ देर में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालेंगे। पार्टी की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और सिंघार प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। वहीं, नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी होगी। कांग्रेस को उम्मीद है कि अदालत से उसे राहत मिल सकती है। दरअसल, नटराजन का नामांकन पत्र 9 जून को स्क्रूटनी के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद शर्मा ने खारिज कर दिया था। भाजपा उम्मीदवार महेश केवट और पार्टी नेताओं ने मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराई थी। भाजपा का आरोप है कि मीनाक्षी ने अपने चुनावी हलफनामे (फॉर्म 26) में तेलंगाना की एक अदालत में लंबित एक कानूनी मामले की जानकारी छिपाई है। देर रात ऑनलाइन याचिका दायर की थी इसके बाद कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। पार्टी की ओर से 10 और 11 जून की दरमियानी रात करीब 1:48 बजे ऑनलाइन याचिका दाखिल की गई। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने तत्काल सुनवाई की मांग की थी। उन्होंने अदालत से अनुरोध किया था कि जब तक याचिका पर फैसला नहीं हो जाता, तब तक चुनाव परिणाम घोषित करने पर रोक लगाई जाए। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस मांग पर कोई अंतरिम राहत नहीं दी और मामले को शुक्रवार के लिए लिस्टेड कर दिया। सुप्रीम कोर्ट का रुख तय करेगा चुनाव प्रक्रिया पर असर आज सुनवाई में कांग्रेस यह तर्क रख सकती है कि नामांकन निरस्तीकरण की कार्रवाई प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं हुई, जबकि भाजपा और निर्वाचन पक्ष रिटर्निंग अधिकारी के निर्णय को नियमों के अनुरूप बताएंगे। अदालत का रुख तय करेगा कि चुनाव प्रक्रिया पर इसका कोई असर पड़ेगा या नहीं। आज की सुनवाई के संभावित नतीजे यदि फैसला मीनाक्षी नटराजन के पक्ष में आता है… यदि फैसला मीनाक्षी के खिलाफ आता है… राष्ट्रपति से मिलने दिल्ली पहुंचे कांग्रेस विधायक मामले को राजनीतिक मुद्दा बनाने की तैयारी में कांग्रेस के सभी विधायक दिल्ली पहुंच गए हैं। पार्टी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर हस्तक्षेप की मांग करने की घोषणा की है। हालांकि, राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति 12 और 13 जून को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगी। 13 जून को वे देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड में शामिल होंगी। राष्ट्रपति से मुलाकात भी मुश्किल ऐसे में कांग्रेस विधायकों की राष्ट्रपति से मुलाकात संभव होती नहीं दिख रही है। राज्यसभा चुनाव की तीन सीटों को लेकर पहले से ही सियासी मुकाबला चर्चा में है। मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस के लिए यह मामला केवल एक सीट का नहीं, बल्कि चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और संवैधानिक अधिकारों का प्रश्न बन गया है। यह खबर भी पढ़ें… एमपी- भाजपा ने तीनों राज्यसभा सीट निर्विरोध जीतीं मध्य प्रदेश में भाजपा ने तीनों राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल कर ली है। चुनाव आयोग ने गुरुवार को पार्टी उम्मीदवार रजनीश अग्रवाल, तरुण चुग और महेश केवट को निर्वाचन सर्टिफिकेट दे दिए हैं। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्लीज हेल्प, जहाज डूब रहा है... हम सभी भारतीय हैं; अमेरिकी हमले के बाद आया खौफनाक कॉल
    Next Article
    आम ग्राहकों को दिनभर में 200 लीटर डीजल ही मिलेगा:कॉमर्शियल यूजर्स के रिटेल आउटलेट से ईंधन खरीदने पर रोक; 90 दिनों तक नियम लागू

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment